बाइक के पेट्रोल टैंक में चला गया पानी? जानें इसे कैसे करें ठीक ताकि सीज न हो इंजन

तेज बारिश में अक्सर ऐसी परेशानी होती है कि पेट्रोल टैंक में पानी चला जाता है. ऐसे गाड़ी चलाने से इंजन खराब होने का खतरा हो सकता है, यहां तक की इंजन भी सीज हो सकता है.

fuel tank
1 / 7

मानसून के दौरान बाइक चलाते समय छोटी सी गलती भी जेब पर भारी पड़ सकती है. बारिश का पानी अगर किसी तरह बाइक के पेट्रोल टैंक तक पहुंच जाए तो फ्यूल सिस्टम और इंजन पर इसका असर पड़ सकता है. समय रहते इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो नुकसान बढ़ सकता है और सबसे खराब स्थिति में इंजन सीज होने का खतरा भी रहता है.

विज्ञापन

पेट्रोल टैंक में पानी पहुंचना क्यों है खतरनाक?

पेट्रोल टैंक में पानी पहुंचना क्यों है खतरनाक?2 / 7

पेट्रोल टैंक में पानी पहुंचने पर बाइक को स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है. पानी फ्यूल सिस्टम के जरिए इंजन तक पहुंच सकता है और लंबे समय तक समस्या रहने पर इंजन को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है, इतना ही नहीं इंजन सीज भी हो सकता है.

विज्ञापन

पानी जाने का पता चले तो बाइक स्टार्ट न करें

पानी जाने का पता चले तो बाइक स्टार्ट न करें3 / 7

अगर आपको पता चल गया है कि बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी चला गया है तो सबसे पहले बाइक स्टार्ट करने की बिल्कुल कोशिश न करें. बाइक स्टार्ट करने से पानी फ्यूल सिस्टम के रास्ते इंजन तक पहुंच सकता है और नुकसान बढ़ सकता है.

सबसे पहले टैंक का पेट्रोल निकालें

सबसे पहले टैंक का पेट्रोल निकालें4 / 7

पेट्रोल टैकं में पानी चला जाए तो टैंक को खाली करना जरूरी है. फ्यूल टैंक से पेट्रोल निकालते समय उसे किसी साफ कंटेनर में ही रखें, क्योंकि पेट्रोल के साथ पानी भी बाहर निकल सकता है. इसके बाद फ्यूल में पानी के होने की जांच की जा सकती है और न समझ तो किसी मैकेनिक से मदद लें.

विज्ञापन

पेट्रोल और पानी को कैसे अलग करें?

पेट्रोल और पानी को कैसे अलग करें?5 / 7

बता दें कि पेट्रोल और पानी आपस में पूरी तरह नहीं मिलते. ऐसे में टैंक से पेट्रोल को बाहर निकाल कर रखने से थोड़ी देर में पानी नीचे बैठ जाता है, जबकि पेट्रोल ऊपर की तरफ रहता है. इसके बाद दोनों को अलग किया जा सकता है.

टैंक को साफ और सूखा रखना जरूरी

टैंक को साफ और सूखा रखना जरूरी6 / 7

पेट्रोल निकालने के बाद टैंक को कुछ समय के लिए खुला छोड़ना चाहिए, ताकि अंदर मौजूद नमी बाहर निकल सके. इसके बाद टैंक को अच्छी तरह साफ करवाना और उसे पूरी तरह से सुखाना जरूरी है.

विज्ञापन

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इन बातों का जरूर रखें ध्यान7 / 7

बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश न करें. पेट्रोल को साफ और सुरक्षित बर्तन में निकालें. पेट्रोल और पानी को अलग होने के लिए कुछ समय दें. पेट्रोल टैंक की अच्छी तरह सफाई करवाएं. टैंक को कुछ समय तक खुला छोड़कर अंदर की नमी निकलने दें. समस्या ज्यादा होने पर बाइक को मैकेनिक से चेक करवाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन