भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब कंपनियां भी इस सेगमेंट में नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है. खासब बात ये है कि आने वाले समय में सिर्फ प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें ही नहीं, बल्कि किफायती मॉडल भी बाजार में देखने को मिलेंगे. टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बाद अब हुंडई और होंडा भी इलेक्ट्रिक कार सेंगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं. अगले कुछ महीनों में इन कंपनियों की नई इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में नजर आ सकती हैं.
टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट-Tata Tigor EV Facelift
टाटा मोटर्स अपनी किफायती इलेक्ट्रिक सेडान टिगोर ईवी को लंबे समय बाद अपडेट करने की तैयारी में है. इसके फेसलिफ्ट मॉडल में कार के फ्रेंट डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें पतले LED DRLs और नए डिजाइन का बंपर दिया जा सकता है. हालांकि कार का मौजूदा ओवरऑल शेप बरकरार रहने की उम्मीद है.
Tigor EV में क्या मिलेगा?
इंटीरियर में भी टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाने की कोशिश कर सकती है. इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.
इधर मैकेनिकल तौर पर टिगोर ईवी फेसलिफ्ट में मौजूदा 26 kWh बैटरी पैक ही जारी रहने की उम्मीद है. यह बैटरी फुल चार्ज होने पर करीब 315 किलोमीटर की रेंज देती है। नए फेसलिफ्ट मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.
हुंडई HE1i EV- Hyundai HE1i EV
Hyundai भी भारत में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है. इस मॉडल को फिलहाल HE1i कोडनेम दिया गया है. कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही डिजाइन करने की तैयारी में है. इसके मार्च 2027 तक बाजार में आने की उम्मीद है.
कितनी हो सकती है Hyundai HE1i EV कीमत?
रिपोर्टों के मुताबिक, हुंडई HE1i EV की कीमत 9 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है. यह मॉडल क्रेटा इलेक्ट्रिक से नीचे रखा जाएगा और इसके सब 4 मीटर SUV होने की उम्मीद है. अगर कंपनी इस कीमत के आसपास इसे लॉन्च करती है तो यह किफायती इलेक्ट्रिक चाहने वाले के लिए सही ऑप्शन हो सकती है. इसमें 42 kWh और 49 kWh के दो बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इसके सभी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- सितंबर में आ रहीं ये 4 नई कारें, 1.77 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV से नई Baleno तक लिस्ट में शामिल
महिंद्रा BE07- Mahindra BE07
महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक यानी BE लाइनअप में अगला बड़ा मॉडल BE07 होगा. यह BE6 के बाद कंपनी की इस सीरीज का दूसरा मॉडल बनेगा. महिंद्रा पहले ही संकेत दे चुकी है कि उसका अलगा बड़ा इलेक्ट्रिक लॉन्च जल्द होने वाला है. ऐसे में BE07 को अगले साल की शुरुआत में बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है.
कैसी होगी BE07?
BE6 के कूप जैसे डिजाइन के मुकाबले BE07 का लुक ज्यादा लंबा और सीधा होने की उम्मीद है. इसकी वजह से पीछे बैठने वाले यात्रियों को बेहतर हेडरूम मिल सकता है. इस तरह BE07 को परिवार के हिसाब से ज्यादा व्यावहारिक SUV के तौर पर पेश किया जा सकता है. इसमें C-शेप के LED DRLs, वर्टिकल हेडलैंप और फ्लश फिटिंग डोर हैंडल मिलने की उम्मीद है.
होंडा 0 अल्फा- Honda 0 Alpha
होंडा भी भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है. कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर 0 अल्फ कॉन्सेंप्ट के प्रोडक्शन वर्जन को लाया जा सकता है. होंडा इस SUV का भारतीय सड़कों और अलग-अलग ड्राइविंग व क्लाइमेट कंडीशन में टेस्ट कर रही है.
कैसा होगा Honda 0 Alpha का डिजाइन?
इसका बॉक्सी SUV डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसमें इंटीग्रेटेड हेडलैंप, स्पोर्टी बंपर, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं. इसके अलावा वर्टिकल टेल-लैंप और अपराइट टेलगेट इसके डिजाइन को अलग लुक देंगे. इसकी शुरुआती कीमत करीब 25 लाख रुपये होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- रोज ऑफिस आने जाने के लिए बेस्ट हैं ये CNG कारें, कीमत सिर्फ 4.81 लाख से शुरू, देखें ऑप्शन
संबंधित खबरें
त्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
38 mins agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
17 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines