Upcoming cheapest SUV: भारत में हैचबैक और सेडान कारों की जगह अब कॉम्पैक्ट SUVs ने जगह ले ली है। वाहन निर्माता भी इसी सेगमेंट पर फोकस कर रहे हैं। कम कीमत में आपको एक बोल्ड और बड़ी कार मिलती है, यही वजह है कि लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पैसा लगा रहे हैं। सब-4-मीटर कैटेगरी की गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। डिमांड लगाता बढ़ रही है जिसे देखते हुए अब कार कंपनियां नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। अगर आप भी एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको भात में लॉन्च होने वाली 3 सबसे सस्ती SUVs के बार में जानकरी दे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित जो सकती हैं…
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा भारत में अपनी सबसे सफल कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा 3XO EV में 34. 5 kWh और 39.4 kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। फुल चार्ज में 400km के आस-पास रेंज मिल सकती है। इसके डिजाइन में भी थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इतन ही नहीं केबिन में भी EV वाला फील मिलेगा। नया मॉडल टाटा नेक्सन EV को टक्कर देगा। देखना होगा कंपनी इसकी कीमत क्या रखती है।
New Hyundai Venue
हुंडई मोटर इंडिया अब जल्द ही भारत में अपनी नई वेन्यू को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कई बार इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट, साइड और रियर में नयापन देखने को मिलेगा। केबिन में एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जबकि सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। नये मॉडल में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा साथ ही इसमें 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। भारत में इस की संभावित कीमत 8 लाख से कम होगी।
Renault Kiger facelift
किफायती एसयूवी के तौर पर रेनॉ इंडिया की काइगर एक अच्छी SUV है, और अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट लेकर आ रही है। नए मॉडल में कई बड़े बदलाव के साथ नए फीचर्स को भी जगह मिलेगी। 2025 काइगर को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। नये मॉडल के फ्रंट से लेकर साइड और रियर लुक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar की जगह लोगों ने जमकर खरीदी ये बाइक, 31% बाजार पर किया कब्ज़ा
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
12 hrs agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
14 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
17 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines