News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Best Selling bike: देश में स्पोर्ट्स बाइक्स का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, और यह कम भी नहीं होगा। ग्राहकों के पास इस समय काफी अच्छे ऑप्शन भी हैं। लेकिन इतने नए-नए ऑप्शन के बाद भी कुछ बाइक्स ऐसी हैं जिनकी डिमांड कभी कम नहीं होती। जैसे बजाज ऑटो की पल्सर। अपाचे और पल्सर सीरीज अब काफी बड़ी हो गई है और कई अच्छे मॉडल आपको देखने को मिल सकते हैं। प्रमुख बाइक निर्माता कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। इस बार अपाचे ने पल्सर की बुरी तरह पीछे छोड़ दिया है।

TVS Apache की अप्रैल महीने में 45,633 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 45,520 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, यानी बिक्री में बहुत ज्यादा उछाल नही है पर इसे बेहतर प्रदर्शन कहा जा सकता है। YoY ग्रोथ 0.25% की रही है। अकेले इस बाइक का मार्केट शेयर 30.62% (अप्रैल 2025)है। वहीं बजाज पल्सर की अप्रैल महीने में 39,898 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 50,739 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। ऐसे में इस बार कंपनी 10,841 यूनिट्स कम बेच सकी और कंपनी की बिक्री 21.37% कम रही वहीं इस बाइक का मार्केट शेयर 26.77% रहा है। आइये एक नजर डालते हैं टीवीटीएस अपाचे के फीचर्स से लेकर इसके इंजन तक के बारे में…
1. TVS Apache: 45,633 यूनिट्स बिकी
2. Bajaj Pulsar: 39,898 यूनिट्स बिकी
3. Honda Unicorn: 26,017 यूनिट्स बिकी
4. Yamaha FZ: 13,482 यूनिट्स बिकी
5. Yamaha MT 15: 7,025 यूनिट्स बिकी
टीवीटीएस अपाचे 160 की कीमत 1.26 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का बोल्ड लुक और दमदार इंजन ग्राहकों को लुभा रहे हैं और यही वजह है वजह से ग्राहकों को आज भी पसंद आ रही है। इस बाइक में 159.7cc का इंजन लगा है 16.04 PS की पावर जनरेट करता है।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा दी गई है। यह स्पोर्टी बाइक है और इस पर थोड़ा झुक पर बैठना पड़ता है। सिटी और हाइवे पर यह बाइक आपको जल्दी से निराश होने का मौका नहीं देगी। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक है। TVS के अपाचे सीरीज में और भी कई मॉडल हैं जिनकी बिक्री बेहतर है।
बजाज पल्सर की बिक्री के गिरने का एक कारण जो हमें लगता है, वो है इस बाइक के डिजाइन में कुछ भी नया ना होना वैसे आपको बता दें कि ये दोनों ही बाइक्स काफी बेहतर हैं कई सालों से बाजार में अपनी पकड़ बनाये हुए है। ये दोनों ही अपने ओरिजिनल डिजाइन के चलते आज भी ग्रहकों को आकर्षित का रही हैं। इनमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Jeep ने इन गाड़ियों पर दिया 4 लाख का तगड़ा डिस्काउंट! ऐसे उठाएं फायदा
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।