Upcoming Cars in May 2026: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मई 2026 आपके लिए खास होने वाला है. भारतीय बाजार में इस महीने कई नई और अपडेटेड कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जिनमें पेट्रोल-डीजल (ICE) के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी शामिल हैं. खास बात यह है कि इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जिनका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों में आपको क्या नया और खास देखने को मिलेगा.
Maruti Suzuki Brezza Facelift
Maruti Suzuki Brezza के फेसलिफ्ट वर्जन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. इसमें वही 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो पहले से ही Fronx में दिया जाता है. यह इंजन करीब 100 बीएचपी की पावर और 147 एनएम का टॉर्क देता है. नई ब्रेजा में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी जोड़ा जा सकता है. कीमत की बात करें तो यह 9 लाख से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
Tata Sierra EV
Tata Sierra EV का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है और अब यह अगले महीने के मध्य तक लॉन्च हो सकती है. इसकी कीमत 20 लाख से 30 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. इसमें 55 kWh और 65 kWh के बैटरी पैक मिल सकते हैं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स 75 kWh के बड़े बैटरी विकल्प की भी बात करती हैं. एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी रेंज करीब 450 से 550 किलोमीटर तक हो सकती है.
Volkswagen Virtus Facelift
Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट वर्जन मई के मिड या अंत तक लॉन्च हो सकता है. इसमें नए और स्लीक हेडलैंप्स, कनेक्टेड लाइट बार, इल्यूमिनेटेड लोगो और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. पीछे की तरफ भी कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए जा सकते हैं. इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पुराने की जगह ले सकता है. इसकी कीमत 11 लाख से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
Skoda Slavia Facelift
Skoda Slavia को भी अपडेट के साथ पेश किया जाएगा. इसके एक्सटीरियर में नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स और ग्रिल में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इंटीरियर में 10.25 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए ट्रिम्स दिए जा सकते हैं. साथ ही रियर सीट मसाजर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. इसकी कीमत भी 11 लाख से 19 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है.
Tata Safari EV
Tata Safari EV को मई के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है. यह 6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आएगी, जिससे फैमिली के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकती है. इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है और इसकी रेंज करीब 500 से 550 किलोमीटर तक हो सकती है. कीमत की बात करें तो यह 22.5 लाख से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
कुल मिलाकर देखा जाए तो मई 2026 कार लवर्स के लिए काफी रोमांचक महीना रहने वाला है. एक तरफ जहां नए फेसलिफ्ट मॉडल्स अपडेटेड फीचर्स के साथ आएंगे, वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी बड़े लॉन्च देखने को मिलेंगे. अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- फ्री नहीं मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स! जल्द आ रहा WhatsApp Plus, इतने का हो सकता है सब्सक्रिप्शन प्लान
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
20 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
22 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines