Upcoming Cars in India 2024

Hyundai से लेकर Tata तक, आ रही हैं 5 दमदार गाड़ियां!

Upcoming Cars in India 2024 : क्या आप भी इस साल नई कार खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा वेट करें। जल्द ही मार्केट में कई गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं।

Upcoming Cars in India 2024: क्या आप भी इस साल नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए क्योंकि Hyundai से लेकर Tata तक कई गाड़ियां इस साल मार्केट में दस्तक देंगी। बात करें Hyundai कि तो कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में 2024 Creta फेसलिफ्ट लॉन्च की है। नई लॉन्च की गई एसयूवी के अलावा, हुंडई इंडियन मार्केट में अपनी एसयूवी लाइनअप में तीन नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं जल्द ही Tata Altroz Racer के भी लॉन्च होने की खबर है। इसके अलावा Maruti Dzire 2024 भी इस साल लॉन्च हो सकती है। आइये सभी के बारे में जानते हैं।

हुंडई की आ रही 3 गाड़ियां  

2024 Creta फेसलिफ्ट लॉन्च करने के बाद अब हुंडई क्रेटा एन-लाइन, हुंडई क्रेटा ईवी, हुंडई अलकज़ार फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 bhp की पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाले पावरफुल इंजन का यूज किया गया है। क्रेटा एन लाइन में भी यही इंजन मिलने की उम्मीद है। वहीं Hyundai Creta EV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

क्रेटा ईवी में 45 kWh बैटरी पैक और सिंगल फ्रंट-एक्सल-माउंटेड मोटर मिल सकती है जो 138 बीएचपी की पावर और 255 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। हालांकि लॉन्च की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 2024 के अंत तक पेश कर सकती है। इसके अलावा हुंडई अलकजार फेसलिफ्ट को भी स्पॉट किया गया है जो जल्द ही लॉन्च होने जा रही है।

वीडियो से भी जानें Upcoming Cars

Tata Altroz Racer

हाल ही में टाटा मोटर्स ने पंच ईवी के लॉन्च के साथ साल 2024 की शुरुआत की है, जिसने भारतीय ग्राहकों से खूब प्यार मिला है। इसके बाद कंपनी ने टियागो और टिगोर में सीएनजी के साथ एएमटी ट्रांसमिशन देकर सभी को चौंका दिया, जिसके बाद ये दो गाड़ियां पहली ऐसी Cars बन गई हैं जिसमें CNG के साथ एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है लेकिन अब कहा जा रहा है कि कंपनी अल्ट्रोज रेसर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार मार्च 2024 में लॉन्च हो सकती है।

Maruti Dzire 2024

इसके अलावा Maruti भी इस साल Dzire 2024 मॉडल पेश कर सकती है। ये कार जून 2024 में मार्केट में एक्स्ट्रा ले सकती है। इस कार की कीमत 6.70 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि कार में इस बार क्या बदलाव होंगे इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ