Upcoming cars: इन दिनों अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आने वाले कुछ दिनों में कई नए मॉडल भारत में दस्तक देने जा रहे हैं। इस साल नवम्बर में कुछ बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई डिजायर को लॉन्च करगी जबकि स्कोडा भी अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट SUV को लेकर आ रही है। लेमिं लॉन्च से पहले ही इन दोनों गाड़ियों की डिटेल्स लीक हो गई हैं। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इनमें देखने को मिलेगा।
All New Maruti Dzire Facelift
- कब होगी लॉन्च: 4 नवंबर
मारुति सुजुकी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर (Dzire) को भारत में 4 नवंबर को लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। नई डिजायर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। नई डिजायर में नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन लगाया जा सकता है। यही इंजन नई स्विफ्ट को भी पावर देता है। ये इंजन 1.2 लीटर वाला होगा जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी के मुआबिक नया इंजन 14% ज्यादा माइलेज देता।
सोर्स के मुताबिक नई डिजायर को पेट्रोल और CNG ऑप्शन मिलेगा। नई डिजायर 25kmpl तक की माइलेज दे सकती है। जबकि CNG मोड पर इसकी माइलेज 31km के पार जा सकती है। नए मॉडल में डिजाइन में नई स्विफ्ट की झलक देखने को मिलेगी। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है लेकिन ऐसा माना जा रहा है ।
स्व्फ्त की इसके फ्रंट और इंटीरियर में नई स्विफ्ट की ही झलक देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल (डिजायर) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत में 6.99 लाख से शुरू हो सकती है।
Skoda Kylaq
- कब होगी लॉन्च: 6 नवंबर
भारत में अगले महीने स्कोडा अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी “Kylaq” को लॉन्च करने जा रही है। नये मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नई स्कोडा काइलाक में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 115 bhp की पावर और और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आएगा।
सेफ्टी के लिए नई Kylaq में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस गाड़ी का डिजाइन कॉम्पैक्ट होगा लेकिन इसमें स्पेस की कमी नहीं रहने वाली । माना जा रहा है कि नई Skoda Kylaq कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर कम बजट में घर लाएं ये 3 सबसे सुरक्षित बाइक, तुरंत मिलेगी डिलीवरी
संबंधित खबरें
पीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
5 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines