Dhanteras 2024: धनतेरस पर कम बजट में घर लाएं ये 3 सबसे सुरक्षित बाइक, तुरंत मिलेगी डिलीवरी

Best 160cc Bikes with ABS: इस धनतेरस के मौके पर अगर आप एक पावरफुल बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको तीन ऐसे मॉडल बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इतना ही नहीं इन बाइक्स की डिलिवरी भी आपको तुरंत मिलेगी

BEST 160C BIKES
विज्ञापन

Dhanteras 2024 Safest Bikes: इस समय पूरे देश में दिवाली तैयारियां चल रही हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।धनतेरस पर लोग नई गाड़ी खरीदना शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस समय इस शुभ अवसर पर एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपका एक लाख रुपये के आस-आस या इससे  थोड़ा ज्यादा है तो यहां हम आपके लिए 160cc इंजन वाली बेस्ट बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे  हैं जो एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ हैं। इतना ही नहीं ये बाइक्स हर तरह से रास्तों पर किसी भी मौसम में जमकर चलती हैं।

TVS Apache RTR 160 4V price, TVS Apache RTR 160 4V mileage, auto news,

Advertisment

TVS Apache RTR 160 4V

टीवीएस मोटर की अपाचे RTR 160 4V ABS यूथ को खूब पसंद आती है। कई सालों से यह अपने सेगमेंट की टॉप सेलिंग बाइक के रूप में अपनी जगह बनाये हुए है। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 159.7cc  का 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.8hp की पावर और 14.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जिसमें कई जानकारियां मिलती हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक, Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है, लेकिन इसे फेसलिफ्ट की जरूरत है। दिल्ली में इस बाइक की कीमत 1.17 लाख रुपये है।

विज्ञापन

Bajaj Pulsar N160

बजाज ऑटो की Pulsar N160 एक पावरफुल बाइक है। इसका स्टाइल राइडर्स को बहुत पसंद आता है। स्टाइलिश लुक एक साथ इस बाइक में कई एडवांस्ड और सेफ्टी फीचर्स दिए गये हैं। इंजन की बात करें तो बाइक में 164.82cc, ऑयल कूल्ड इंजन लगा है जो 16PS की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

इसके अलावा बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। बजाज का दावा है कि हर तरह के मौसम में यह इंजन बढ़िया चलेगा। यह बाइक हर तरफ के रोड्स पर जमकर चलती है। इस बाइक की कीमत 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।इसमें आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

Hero Xtreme 160 4V

हीरो मोटोकॉर्प की Xtreme 160 4V  अपने दमदार इंजन और स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती है। इस बाइक में 163.6cc  का इंजन दिया है 16.9 bhp की पावर और 14.6 Nm का  टॉर्क जेनरेट करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती इसके अलावा बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है।इस बाइक में भी ब्लूटूथ के जरिये आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही राइडिंग के दौरान कॉल्स और SMS अलर्ट भी की जानकारी आपको मिलेगी। इस बाइक की कीमत 1.27 लाख रुपये से शुरू होती है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ