Upcoming bikes in March: मार्च का महीना नई बाइक खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। रॉयल एनफील्ड से लेकर टीवीएस मोटर अपनी नई बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। टू-व्हीलर कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नई पावरफुल बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो यह महीना आपको के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
Royal Enfield Classic 650
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को पिछले साल EICMA 2024 में पेश किया था। इस बाइक का डिजाइन क्लासिक 350 जैसा ही हो सकता है। इसमें दूसरी 650cc रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की तरह 647.95cc, एयर और ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जो 47.6PS की पावर और 52.3Nm का टॉर्क देगा। इसे चार अलग-अलग डुअल-टोन पेंट स्कीम ब्लैक क्रोम, ब्रंटिंगथोरपे ब्लू, वल्लम रेड और टील में लाया जा सकता है। डिजाइन के मामले में यह बाइक ग्राहकों को पसंद आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Eeco: 5.44 लाख की इस 7 सीटर कार की हुई ताबड़तोड़ बिक्री, 27km की देती है माइलेज
TVS Apache RTX 300
TVS मोटर इस महीने कंपनी मार्च महीने में भारत में अपनी पहली एडवेंचर बाइक लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम TVS Apache RTX 300 है। इस अपकमिंग एडवेंचर बाइक को जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। इसमें TVS का नया RT-XD4 इंजन होगा, जिसे 2024 में MotoSoul में पेश किया जा चुका है।
Hero Karizma XMR 250
हीरो मोटोकॉर्प इस महीने अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च करने जा रही है। इस साल जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने Karizma XMR 250 को पेश किया था। बाइक के डिजाइन करिज्मा XMR जैसा ही रखा गया है। लेकिन इसमें ग्राफिक्स थोड़े अलग देखने को मिल सकते हैं। इस बाइक में 250cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 30 PS की पावर और 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की कीमत 2 लाख रुपये से कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Car sales in February: कार कंपनियों के लिए कैसा रहा फरवरी का महीना, किसने बेची कितनी गाड़ियां? जानिये
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines