Maruti Eeco: 5.44 लाख की इस 7 सीटर कार की हुई ताबड़तोड़ बिक्री, 27km की देती है माइलेज

Maruti Suzuki Eeco Sale: मारुति सुजुकी ईको की इस बार काफी बढ़िया बिक्री हुई है। बीते महीने ईको की 11,493 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल जनवरी में कंपनी ने इस कार की 11,250 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Maruti Eeco

Maruti Suzuki Eeco Sale:  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फरवरी महीने की बिक्री की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी ईको की इस बार काफी बढ़िया बिक्री हुई है। बीते महीने ईको की 11,493 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल जनवरी में कंपनी ने इस कार की 11,250 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। साल के दूसरे महीने में ईको की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। Eeco की एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 5 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। यह पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन में भी आती है।

27km की देती माइलेज

मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर ईको देती है 20 kmpl की माइलेज और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है। Ecco में लगा ये इंजन दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है। लेकिन यह इंजन बहुत ज्यादा दमदार नहीं है… यह एक औसत इंजन इतना है। अगर आप छोटा बिजनेस रन करते हैं तो मारुति ईको आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।

अच्छे सेफ्टी फीचर्स

Eeco में सेफ्टी के लिए 2 एयरबैग के अलावा  एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति ईको की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। ये कार सेफ्टी के मामले में कमजोर है। अगर आपको सस्ती 7 सीटर कार खरीदनी है तो आप Eeco के बारे में विचार कर सकते हैं। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ