हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अब इलेक्ट्रिक कार खरीदना नहीं रहेगा महंगा! 10 लाख के बजट में लॉन्च होंगी ये 5 गाड़ियां

अब इलेक्ट्रिक कार खरीदना महंगा नहीं रहेगा. 10 लाख के बजट में कई नई EVs आने वाली हैं,जो शानदार रेंज और फीचर्स भी देंगी. टाटा से लेकर VinFast और Hyundai तक, बड़े ब्रांड्स मिडिल क्लास के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं.

विज्ञापन
जल्द लॉन्च होंगी ये 5 इलेकट्रिक कार्स. (AI Generated Image for Reference)

Upcoming EV Cars 2026: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का ट्रेंड अब तेजी से बढ़ रहा है और खास बात ये है कि अब ये सिर्फ महंगी गाड़ियों तक सीमित नहीं रह गया है. कंपनियां अब आम लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं. अगर आप भी कम खर्च में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाले समय में आपके पास कई शानदार ऑप्शन होने वाले हैं. अब ऑटो कंपनियां सिर्फ प्रीमियम नहीं, बल्कि अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. इसका मकसद मिडिल क्लास ग्राहकों को आकर्षित करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पेट्रोल-डीजल छोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ बढ़ें.

Tata Motors की टियागो EV फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर Tata Tiago EV को नए अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस फेसलिफ्ट मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स और बदला हुआ बंपर देखने को मिल सकता है. फिलहाल इसमें 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन नए मॉडल में बड़ा बैटरी पैक भी दिया जा सकता है.

VinFast की VF3 एंट्री

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भारत में अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार VinFast VF3 लाने की तैयारी में है. इसका डिजाइन थोड़ा रेट्रो और SUV जैसा नजर आता है. इसमें 29.6 kWh और 37.2 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है और यह एक बार चार्ज करने पर करीब 326 किमी तक चल सकती है.

विज्ञापन

VinFast VF5 ज्यादा फीचर्स के साथ

VinFast VF5 VF3 से एक कदम ऊपर होगी और इसमें ज्यादा फीचर्स मिलेंगे. इसका डिजाइन ग्लोबल कारों जैसा मॉडर्न होगा और यह फैमिली यूज के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है. इसमें भी 29.6 kWh और 37.2 kWh बैटरी मिलने की संभावना है.

Citroen eC3 का सस्ता वैरिएंट

सिट्रॉएन अपनी Citroen eC3 का नया बेस ट्रिम लॉन्च करने की तैयारी में है. इस वेरिएंट में जरूरी फीचर्स जैसे डिजिटल क्लस्टर, स्टील व्हील्स और फ्रंट पावर विंडो मिलेंगे. इसमें 29.2 kWh बैटरी पैक होगा, जो करीब 320 किमी की रेंज दे सकता है.

विज्ञापन

Hyundai की नई माइक्रो SUV

हुंडई भी भारतीय बाजार के लिए एक नई किफायती इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV पर काम कर रही है. इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मॉडल Inster पर आधारित होगी और इसमें 42 kWh और 49 kWh बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं. इसकी रेंज करीब 400 किमी तक हो सकती है.

10 लाख के बजट में मिल सकते हैं ऑप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की कीमत करीब 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. यानी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले से ज्यादा आसान और सस्ता होने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- Maruti Suzuki Swift Review: 10,000 किलोमीटर के बाद कैसी है गाड़ी की परफॉर्मेंस?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola