TVS: अपने दमदार फीचर्स होने के कारण पास से निकलती क्रूजर बाइक को हर कोई एक निगाह जरूर देखता है। यही वजह है कि युवाओं में क्रूजर बाइक का क्रेज हमेशा रहता है। लेकिन अकसर इसकी ऊंची कीमत इसे लेने के लोगों के सपने में रोड़ा अटकाती हैं। अब TVS ने इस सेग्मेंट में धमाकेदार एंट्री की है।
ऊंचे और चौड़े हैंडलबार्स
कंपनी ने अपनी पहले क्रूजर बाइक TVS Zeppelin R बनाई है। खास बात यह है कि इसकी कीमत किसी स्कूटर जितनी है। लेकिन इसमें क्रूजर का मजा देने के लिए ऊंचे और चौड़े हैंडलबार्स, इंजन के आगे की तरफ फुटपेग, बड़े व्हील बेस और रीडर सीटींग पोजिश को थोड़ा पीछे रखा गया है। जिससे बैठने वाले को लॉन्ग राइड पर थकान कम महसूस हो।
TVS Zeppelin R
और पढ़िए –एक बार चार्ज होने पर 300 Km चलेगी, 10 लाख से कम कीमत, अप्रैल में आ रही MG की Comet EV, जानें फीचर्स
बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे
TVS Zeppelin R को TVS Ronin के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। TVS Zeppelin R 225cc की सिंगल सिलिंडर पेट्रोल इंजन बाइक है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 48 वॉल्ट की लीथियम आयन बैटरी मिलेगी। जो 20 Bhp की पावर क्षमता रखती है और 19.93 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे। बाइक का ईवी वर्जन भी आएगा।
चार वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में मिलेगी
मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलैंप, फ्लैट ट्रैक स्टाइल हैंडलबार, स्प्लिट सीट, 17 इंच की फ्रंट और 15 इंच की रियर व्हील मिलेगा। बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, स्मार्ट बायो की, यूएसजी फ्रंट फॉर्क्स और मोनोशॉक यूनिट, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक जनवरी 2024 में लॉन्च होने का अनुमान है। यह बाइक शुरूआती कीमत 1.49 लाख से 1.70 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी। यह चार वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में मिलेगी। बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक है। बाइक 42.95 Kmpl की माइलेज देती है।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
20 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines