TVS X: टीवीएस अपने स्कूटर में डैशिंग स्टाइल और दमदार इंजन पावर देता है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने नए अट्रैक्टिव स्कूटर TVS X से पर्दा उठाया है। डुअल कलर ऑप्शन के साथ यह स्कूटर हाई ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें 3.8 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।
11 kW की माइल्ड माउंटेड मोटर
कंपनी का यह मैक्सी स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे बेहद आरामदायक लॉन्ग रूट सफर के लिए बनाया गया है। इसमें हाई कम्फर्ट सीट दी गई हैं। TVS X में 11 kW की माइल्ड माउंटेड मोटर है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जेनरेट करती है।
2.6 सेकंड में 40 kph की स्पीड
TVS X का यह नया स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 140 km तक चलता है। इसमें 105 kph की टॉप स्पीड है। कंपनी ने अपने नए स्कूटर में शॉर्प नॉज और एडवांस फीचर्स दिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर महज 2.6 सेकंड में 0 से 40 kph की स्पीड पकड़ लेता है।
3 kW फास्ट चार्जर से 1 घंटे में चार्ज
इसमें एयर कूल्ड मोटर है जो इसे लंबे सफर में ठंडा रखती है और हाई परफॉमेंस देती है। TVS X में 10.2-इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, जो इसे अन्य स्कूटरों से अलग लुक देती है। स्कूटर में नेविगेशन, लाइव लोकेशन जैसे एडवांस फीचर्स हैं। यह स्कूटर 3 kW फास्ट चार्जर से महज 1 घंटे में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।
फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन
TVS X में धाकड़ सेफ्टी फीचर एबीएस है, जिससे राइडर को इसे कंट्रोल करने में आसानी होती है। यह स्कूटर बाजार में शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन हैं, जो राइडर को सड़क पर झटको से बचाते हैं।
ये भी पढ़ें-Ola s1 x या फिर Simple One कौन सा स्कूटर आपके लिए रहेगा बेस्ट?, जानें कंपैरिजन
12 इंच के अलॉय व्हील
यह स्कूटर करीब साढ़े चार घंटे में फुल चार्ज होता है। स्कूटर सड़क पर करीब 40nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन हैं। इसकी सीट हाइट 770 mm की है।
संबंधित खबरें
कार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
56 mins agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
19 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
19 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
21 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
2 days agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines