Ola s1 x या फिर Simple One कौन सा स्कूटर आपके लिए रहेगा बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

Ola s1 x VS Simple One know price

Ola s1 x VS Simple One know price

Ola s1 x VS Simple One: टू व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर न्यू ट्रेंड है। इस सेगमेंट में दो हाई रेंज स्कूटर हैं Ola s1 x और Simple One. ओला जहां 5 सेकंड में 60 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। वहीं, Simple One में 30 लीटर का अंडर सीट बूट स्पेस मिलता है। आइए आपको दोनों स्कूटर का कंपैरिजन बताते हैं।

विज्ञापन

Ola S1 X

इसमें 3.5-इंच एलसीडी कंसोल है और 6000 पावर की मोटर दी गई है। Ola के इस धांसू मॉडल में 3 kWh और 2 kWh का बैटरी पैक दिया जाता है। इस स्कूटर में रिवर्स मोड है, जिससे इस स्कूटर को बैक करने में अधिक परेशानी नहीं होती।

विज्ञापन

डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर

स्कूटर केवल 7 घंटे में फुल चार्ज होता है। यह शुरुआती कीमत 79,999 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके 3 वेरियेंट और 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्कूटर में टॉप स्पीड 90 kmph है। सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 151 km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर हैं।

विज्ञापन

Simple One 

इसमें 5 kWh की बैटरी मिलती है। इसमें 72 Nm का टॉर्क और 225 किलोमीटर की रेंज मिलती है। Simple One शुरुआती कीमत 158000 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। Simple One दमदार स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर में डिजिटल टचस्क्रीन इसे अट्रैक्टिव बनाता है। इसके अलावा ब्लूटूथ के साथ फोन कनेक्टिविटी मिलती है।

simple one price features full details

simple one price

विज्ञापन

Simple One की सीट हाइट 775 mm

स्कूटर में 6 कलर ऑप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसमें 7 इंच का TFT डिस्प्ले और 30 लीटर का अंडर सीट बूट स्पेस मिलता है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्ट्रिविटी, चार ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। Simple One सीट हाइट 775 mm की है। स्कूटर आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन लगाए गए हैं। यह शानदार स्कूटर महज 2 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ