TVS के नए स्टाइलिश स्कूटर से उठा पर्दा, 2 सेकंड में पकड़ता है रफ्तार

TVS X ev scooter revealed know price

TVS X ev scooter revealed know price

TVS X:  टीवीएस अपने स्कूटर में डैशिंग स्टाइल और दमदार इंजन पावर देता है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने नए अट्रैक्टिव स्कूटर TVS X से पर्दा उठाया है। डुअल कलर ऑप्शन के साथ यह स्कूटर हाई ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें 3.8 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।

विज्ञापन

11 kW की माइल्ड माउंटेड मोटर

कंपनी का यह मैक्सी स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे बेहद आरामदायक लॉन्ग रूट सफर के लिए बनाया गया है। इसमें हाई कम्फर्ट सीट दी गई हैं। TVS X में 11 kW की माइल्ड माउंटेड मोटर है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जेनरेट करती है।

विज्ञापन

2.6 सेकंड में 40 kph की स्पीड

TVS X का यह नया स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 140 km तक चलता है। इसमें 105 kph की टॉप स्पीड है। कंपनी ने अपने नए स्कूटर में शॉर्प नॉज और एडवांस फीचर्स दिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर महज 2.6 सेकंड में 0 से 40 kph की स्पीड पकड़ लेता है।

विज्ञापन

3 kW फास्ट चार्जर से 1 घंटे में चार्ज

इसमें एयर कूल्ड मोटर है जो इसे लंबे सफर में ठंडा रखती है और हाई परफॉमेंस देती है। TVS X में 10.2-इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, जो इसे अन्य स्कूटरों से अलग लुक देती है। स्कूटर में नेविगेशन, लाइव लोकेशन जैसे एडवांस फीचर्स हैं। यह स्कूटर 3 kW फास्ट चार्जर से महज 1 घंटे में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।

विज्ञापन

फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन

TVS X  में धाकड़ सेफ्टी फीचर एबीएस है, जिससे राइडर को इसे कंट्रोल करने में आसानी होती है। यह स्कूटर बाजार में शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन हैं, जो राइडर को सड़क पर झटको से बचाते हैं।

विज्ञापन

12 इंच के अलॉय व्हील

यह स्कूटर करीब साढ़े चार घंटे में फुल चार्ज होता है। स्कूटर सड़क पर करीब 40nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन हैं। इसकी सीट हाइट 770 mm की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ