नये डिजाइन में TVS Jupiter भारत में होगा लॉन्च! Honda Activa पर पड़ेगा भारी?
New TVS Jupiter: इस बार नए जुपिटर स्कूटर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही यह कई एडवांस्ड फीचर्स से भी लैस हो सकता है…
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

All New TVS Jupiter: देश की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर जुपिटर (Jupiter) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुतबिक इस बारे नये मॉडल कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें अब आपको कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते है। इस समय यह स्कूटर 110cc और 125cc इंजन के साथ आता है। सोर्स के मुताबिक फिलहाल Jupiter 110 को ही अपडेट किया जा रहा है। क्या कुछ नया और खास होंगा इस स्कूटर में…
नए Jupiter 110 के डिजाइन में नयापन देखने को नयापन देखने को मिलने वाला है। इसके फ्रंट लुक में आपको नई LED हेडलाइट देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा स्कूटर के रियर लुक में भी नई LED टेललाइट देखने को मिलने वाली है। इतना ही नहीं राइडर के लिए इसमें लम्बी और सॉफ्ट सीट देखने को मिल सकती है।
नए मॉडल में LCD डिस्प्ले मिलेगा जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस होगा। इसके अलवा इसमें नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी। मौजूदा मॉडल की कीमत 73 हजार रुपये से शुरू होती है, लेकिन माना जा रहा है कि नए स्कूटर की कीमत में 5000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है।

टीवीएस जुपिटर में 109.7cc का इंजन दिया है जो 7.4 bhp और 8.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस है। यह स्कूटर इको और पावर मोड के साथ आता है। इस स्कूटर पर कंपनी कुल 17 कलर ऑप्शन देती है। इस स्कूटर का इंजन काफी अच्छा माना रहा है।
जैसा कि हमने आपको शुरुआत में ही बताया था कि कंपनी का अभी Jupiter 125 को अपडेट करने का कोई इरादा नही है लेकिन सोर्स के मताबिक कंपनी दोनों स्कूटरों को एक साथ पेश कर सकती है। फिलहाल 125cc इंजन वाला यह स्कूटर खूब पसंद किया जा रहा है। इस स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स हैं जो बाकी स्कूटर्स में देखने को नहीं मिलते TVS Jupiter में 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें Eco thrust fuel injection (ETFi) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिसकी मदद से बेहतर माइलेज मिलती है।
इसमें अंडर सीट स्टोरेज 32 लीटर का है जिसकी वजह से आप 2 फुल फेस हेलमेट आप यहां रख सकते हैं। इतना स्पेस आपको किसी और स्कूटर में देखने को नहीं मिलेगा। इस स्कूटर में एनालॉग के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, इसमें कई तरह की जानकारियों देखने को मिलती हैं इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 83 हजार रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: