TVS Apache RTX 300: भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट में एक बड़ा धमाका होने जा रहा है. TVS अपनी पहली एडवेंचर बाइक लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है. बाइक प्रेमियों के बीच यह लॉन्च पिछले कई महीनों से चर्चा में है. खास बात यह है कि इस बाइक की पहली झलक 2025 Bharat Mobility Expo में दिखाई गई थी, और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा.
मिलेगा 300cc का पावरहाउस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बाइक में नया 300cc RT-XD4 इंजन दिया जाएगा. यह इंजन पहली बार 2024 Motosoul इवेंट में दिखाया गया था. कंपनी का दावा है कि यह इंजन 35 HP की पावर 9,000 rpm पर और 28.5 Nm का टॉर्क 7,000 rpm पर देगा. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा, जिससे लंबी दूरी की राइड्स और भी स्मूद होंगी.
लॉन्ग ड्राइव के लिए परफेक्ट
पेटेंट में सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि बाइक में 19 इंच (फ्रंट) और 17 इंच (रियर) के अलॉय व्हील दिए जाएंगे. इससे साफ है कि कंपनी ने इस बाइक को लॉन्ग टूरिंग के लिए डिज़ाइन किया है, न कि केवल ऑफ-रोड राइडिंग के लिए. बाइक का लुक और स्टांस इसे एक यूरोपियन ADV बाइक जैसा फील देता है कुछ हद तक यह Triumph Tiger की झलक भी देता है.
स्ट्रॉन्ग फ्रेम और सस्पेंशन
इस बाइक में ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है और पीछे की तरफ बोल्ट-ऑन सबफ्रेम है. आगे की तरफ USD फोर्क सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा. इन फीचर्स की वजह से बाइक हाईवे पर भी स्थिर रहेगी और खराब रास्तों पर भी आरामदायक राइड देगी.
ये भी पढ़ें- TVS Raider 125 DD: नए फीचर्स के साथ आई यह स्टाइलिश बाइक, Hero Xtreme 125R से मुकाबला
फीचर्स में भी नहीं होगी कोई कमी
TVS RTX 300 में कंपनी ने टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दिया है. बाइक में मिलने की संभावना है-
- Quickshifter (तेज गियर बदलने के लिए)
- Traction Control (बेहतर ग्रिप के लिए)
- Multiple Rider Modes (अलग-अलग राइडिंग स्टाइल्स के लिए)
इन सभी फीचर्स को ride-by-wire throttle की वजह से संभव बनाया गया है, जो आजकल प्रीमियम बाइक्स में ही देखने को मिलता है.
किससे होगी टक्कर
इस सेगमेंट में TVS की RTX 300 का सीधा मुकाबला KTM 250 Adventure जैसी एंट्री-लेवल ADV बाइक्स से होगा. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत और फीचर्स इसे Royal Enfield Himalayan 450 जैसे प्रीमियम मॉडलों के करीब ले जाएंगे. कीमत को लेकर उम्मीद है कि यह बाइक एक अफोर्डेबल लेकिन पावरफुल ऑप्शन बन सकती है.
लॉन्च डेट और एक्सपेक्टेशन
TVS RTX 300 की लॉन्चिंग 15 अक्टूबर को होने की संभावना है. यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम होगा क्योंकि पहली बार वह इस सेगमेंट में उतर रही है. बाइक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस लॉन्च के बाद भारतीय ADV मार्केट में हलचल तेज हो जाएगी.
TVS RTX 300 सिर्फ एक और बाइक नहीं, बल्कि कंपनी की नई सोच है. दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और एडवेंचर राइडिंग के लिए तैयार डिजाइन इसे युवाओं और टूरिंग लवर्स के लिए एक हॉट ऑप्शन बना सकते हैं. अगर आप एडवेंचर राइडिंग के शौकीन हैं, तो यह लॉन्च आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.
Tekton का डिजाइन हुआ रिवील, Hyundai Creta को सीधे टक्कर देगा Nissan का ये नया SUV
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
9 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
14 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines