TVS Raider 125 DD: नए फीचर्स के साथ आई यह स्टाइलिश बाइक, Hero Xtreme 125R से मुकाबला

TVS Motor ने दिवाली से पहले अपनी पॉपुलर बाइक Raider 125 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. लाख से कम कीमत में मिलने वाली यह बाइक अब और पावरफुल, स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस है. पहली बार दिए गए ये फीचर्स.

दिवाली पर दमदार बाइक का तोहफा.

दिवाली पर दमदार बाइक का तोहफा. (News 24 GFX)

विज्ञापन

TVS Raider 125 DD: दिवाली का सीजन अगर नई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो TVS Motor Company ने इस मौके पर एक शानदार तोहफा दिया है. कंपनी ने भारत में अपनी पॉपुलर बाइक TVS Raider 125 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नई Raider अब और भी स्टाइलिश, पावरफुल और टेक-फ्रेंडली हो गई है. कीमत की बात करें तो TFT DD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 95,600 है, जबकि SXC DD वेरिएंट की कीमत 93,800  रखी गई है. यानी कि यह शानदार बाइक ₹1 लाख से भी कम में घर लाई जा सकती है.

पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट

नई TVS Raider 125 में कंपनी ने कई पहली बार सेगमेंट में आने वाले फीचर्स दिए हैं. इसमें शामिल है Boost Mode और iGO Assist Technology, जो बाइक को 11.75Nm टॉर्क (6000rpm पर) की ताकत देती है. साथ ही Dual Disc Brakes और ABS फीचर इसे और भी सेफ और कंट्रोल में रखता है. इसका GTT (Glide Through Technology) ट्रैफिक में कम स्पीड पर भी स्मूद राइड देता है जो रोजाना शहर के सफर के लिए बहुत काम का है.

विज्ञापन

नए टायर और बेहतरीन हैंडलिंग

नई Raider को कंपनी ने और भी ग्रिप और कंट्रोल देने के लिए नए टायर साइज के साथ पेश किया है आगे 90/90-17 और पीछे 110/80-17. इससे बाइक का रोड ग्रिप और कॉर्नरिंग क्षमता दोनों बढ़ गई है. चाहे सड़क चिकनी हो या ऊबड़-खाबड़, Raider अब हर रास्ते पर आत्मविश्वास के साथ चलती है. इसके साथ ही इसमें नया मेटालिक सिल्वर फिनिश और रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं.

टेक्नोलॉजी से भरपूर 

बाइक के नए वेरिएंट में TFT और रिवर्स LCD क्लस्टर दिया गया है, जो TVS SmartXonnect Platform के जरिए आपके स्मार्टफोन से जुड़ सकता है. इससे आप ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, कॉल नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. मतलब, अब सफर सिर्फ आरामदायक ही नहीं बल्कि स्मार्ट भी होगा.

दमदार इंजन और क्लास-लीडिंग परफॉर्मेंस

नई Raider 125 में वही भरोसेमंद 3-वॉल्व, 125cc इंजन दिया गया है, जो 11.75Nm टॉर्क और 11.2hp की पावर देता है. कंपनी ने इसे और रिफाइंड बनाया है ताकि परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी दोनों का सही बैलेंस मिले.

विज्ञापन

इस दिवाली पर परफेक्ट चॉइस

अगर आप इस दिवाली कोई स्टाइलिश, किफायती और टेक्नोलॉजी से लैस बाइक लेना चाहते हैं, तो नई TVS Raider 125 एक बेहतरीन ऑप्शन है. 1 लाख से कम कीमत में मिलने वाली यह बाइक पावर, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बो है, जो दिवाली की चमक में और चार चांद लगा देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ