TVS Raider 125 DD: दिवाली का सीजन अगर नई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो TVS Motor Company ने इस मौके पर एक शानदार तोहफा दिया है. कंपनी ने भारत में अपनी पॉपुलर बाइक TVS Raider 125 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नई Raider अब और भी स्टाइलिश, पावरफुल और टेक-फ्रेंडली हो गई है. कीमत की बात करें तो TFT DD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 95,600 है, जबकि SXC DD वेरिएंट की कीमत 93,800 रखी गई है. यानी कि यह शानदार बाइक ₹1 लाख से भी कम में घर लाई जा सकती है.
पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट
नई TVS Raider 125 में कंपनी ने कई पहली बार सेगमेंट में आने वाले फीचर्स दिए हैं. इसमें शामिल है Boost Mode और iGO Assist Technology, जो बाइक को 11.75Nm टॉर्क (6000rpm पर) की ताकत देती है. साथ ही Dual Disc Brakes और ABS फीचर इसे और भी सेफ और कंट्रोल में रखता है. इसका GTT (Glide Through Technology) ट्रैफिक में कम स्पीड पर भी स्मूद राइड देता है जो रोजाना शहर के सफर के लिए बहुत काम का है.
नए टायर और बेहतरीन हैंडलिंग
नई Raider को कंपनी ने और भी ग्रिप और कंट्रोल देने के लिए नए टायर साइज के साथ पेश किया है आगे 90/90-17 और पीछे 110/80-17. इससे बाइक का रोड ग्रिप और कॉर्नरिंग क्षमता दोनों बढ़ गई है. चाहे सड़क चिकनी हो या ऊबड़-खाबड़, Raider अब हर रास्ते पर आत्मविश्वास के साथ चलती है. इसके साथ ही इसमें नया मेटालिक सिल्वर फिनिश और रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं.
टेक्नोलॉजी से भरपूर
बाइक के नए वेरिएंट में TFT और रिवर्स LCD क्लस्टर दिया गया है, जो TVS SmartXonnect Platform के जरिए आपके स्मार्टफोन से जुड़ सकता है. इससे आप ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, कॉल नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. मतलब, अब सफर सिर्फ आरामदायक ही नहीं बल्कि स्मार्ट भी होगा.
दमदार इंजन और क्लास-लीडिंग परफॉर्मेंस
नई Raider 125 में वही भरोसेमंद 3-वॉल्व, 125cc इंजन दिया गया है, जो 11.75Nm टॉर्क और 11.2hp की पावर देता है. कंपनी ने इसे और रिफाइंड बनाया है ताकि परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी दोनों का सही बैलेंस मिले.
इस दिवाली पर परफेक्ट चॉइस
अगर आप इस दिवाली कोई स्टाइलिश, किफायती और टेक्नोलॉजी से लैस बाइक लेना चाहते हैं, तो नई TVS Raider 125 एक बेहतरीन ऑप्शन है. 1 लाख से कम कीमत में मिलने वाली यह बाइक पावर, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बो है, जो दिवाली की चमक में और चार चांद लगा देगी.
ये भी पढ़ें- Hyundai Venue 2025: नए लुक, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ इस दिन आ रही दमदार SUV
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
10 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
14 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines