Hyundai Venue 2025: नए लुक, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ इस दिन आ रही दमदार SUV

Hyundai अगले महीने भारत में नई-जेनरेशन Venue 2025 लॉन्च करने जा रही है. इसमें मिलेंगे नया प्रीमियम डिजाइन, ट्विन-स्क्रीन डैशबोर्ड समेत एडवांस फीचर्स और वही दमदार इंजन ऑप्शन. जानिए क्या होगी लॉन्चिंग.

नई Hyundai Venue 2025 लॉन्च डेट तय.

नई Hyundai Venue 2025 लॉन्च डेट तय. (Photo-wiki)

भारत में Hyundai अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट SUV Venue का नया जनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 4 नवंबर को नई Venue 2025 (कोडनेम QU2i) पेश करेगी. यह Venue का पहला जनरेशन अपडेट होगा, जिसे 2019 में पहली बार लॉन्च किया गया था. नई Venue में जहां डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, वहीं इसके इंजन पहले जैसे ही रहेंगे.

विज्ञापन

नया लुक, ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन

नई-जेनरेशन Hyundai Venue को लेकर अब तक सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका डिजाइन अब और ज्यादा Creta जैसा मॉडर्न और बोल्ड होगा. SUV का आकार बॉक्सी ही रहेगा, लेकिन इसमें कई नई डिजाइन डिटेल्स जोड़ी जाएंगी. फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप और वर्टिकल LED DRL दी जाएगी. ग्रिल का डिजाइन अब ज्यादा बड़ा और रेक्टेंगुलर पैटर्न में होगा, जो इसे ज्यादा दमदार लुक देगा.

विज्ञापन

साइड और रियर प्रोफाइल में भी बदलाव

कार के साइड प्रोफाइल में भी Hyundai ने खास ध्यान दिया है. अब इसमें मोटे व्हील आर्च क्लैडिंग, 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स, शार्प मिरर डिजाइन और नया ग्लासहाउस लेआउट देखने को मिलेगा. रियर में कनेक्टेड LED टेल लैंप्स का नया डिजाइन दिया जाएगा, जो Venue को पहले से ज्यादा प्रीमियम अपील देगा.

केबिन में बदलाव, टेक्नोलॉजी होगी अपग्रेड

इंटीरियर के मामले में भी नई Venue पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नई डैशबोर्ड डिजाइन, ट्विन-स्क्रीन सेटअप (जैसा कि नई Creta में देखने को मिलता है), और नया स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा. इसके अलावा फीचर्स के मामले में भी SUV अब और एडवांस होगी. उम्मीद है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी और कई नए कंफर्ट फीचर्स शामिल किए जाएंगे.

विज्ञापन

पहले जैसा रहेगा इंजन लाइनअप

नई Hyundai Venue 2025 में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए जाएंगे. इसमें वही तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे जो मौजूदा मॉडल में हैं

  • 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (83hp),
  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120hp), और
  • 1.5-लीटर डीजल इंजन (100hp).

गियरबॉक्स की बात करें तो 1.2 पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल के साथ, टर्बो इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक के साथ और डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल के साथ आएगा.

विज्ञापन

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर

Hyundai Venue भारतीय बाजार में लगातार कंपनी की बेस्टसेलिंग SUVs में रही है. हर महीने इसकी लगभग 7,000 से 8,000 यूनिट्स बिकती हैं. नया मॉडल आने के बाद यह SUV फिर से Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet, और Mahindra XUV 3XO जैसे पॉपुलर मॉडल को कड़ी टक्कर देगी.

ज्यादा फीचर्स, ज्यादा प्रीमियम, लेकिन वही दमदार परफॉर्मेंस

नई Hyundai Venue 2025 का डिजाइन और फीचर लिस्ट पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक होगी. हालांकि इंजन पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन लुक, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी में यह SUV अब पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम फील देगी. अगर आप एक स्टाइलिश, कंफर्टेबल और ट्रस्टेड कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर में आने वाली यह Venue जरूर देखने लायक होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ