---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

TVS Raider 125: टीवीएस की धांसू बाइक लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: दिवाली पर यूथ की डिमांड को देखते हुए कई शानदार बाइक्स और कारें लॉन्च की जा रही हैं। बुधवार शाम टीवीएस मोटर्स ने TVS Raider 125 अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फोर्क्स, मोनोशॉक, पेटल-टाइप डिस्क अप फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। नए […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिवाली पर यूथ की डिमांड को देखते हुए कई शानदार बाइक्स और कारें लॉन्च की जा रही हैं। बुधवार शाम टीवीएस मोटर्स ने TVS Raider 125 अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फोर्क्स, मोनोशॉक, पेटल-टाइप डिस्क अप फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। नए जमाने की टेक्नोलॉजी के साथ रेडर को जोड़ा गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। जबकि 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसे स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है। टीवीएस रेडर 125 में 10-लीटर फ्यूल टैंक मिलेगा।

अभी पढ़ें Royal Enfield Bullet 350: इस दीवाली मात्र 96 रुपये प्रति दिन के खर्चे पर ले आएं ये चमचमाती बुलेट

---विज्ञापन---

स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ-बेस्ड कनेक्टिविटी 

अपडेटेड रेडर को टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ-बेस्ड कनेक्टिविटी तकनीक के साथ एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित कुछ तकनीकी अपग्रेड मिलेंगे। मौजूदा मॉडल की कीमत 93.489 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि नई बाइक की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। टीवीएस रेडर 125 दो कलर ब्लैक और यलो में उपलब्ध होगी। दुनिया में पहली बार कोई टू व्हीलर मेटावर्स में पेश किया गया है। मल्टीपल राइड मोड में चलने वाली बाइक में महज 5.9 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड का दावा किया गया है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  फ्लाइंग कार का सपना हुआ सच, दुबई के आसमान में पहली फ्लाइंग कार ने भरी उड़ान

हीरो ग्लैमर, होंडा शाइन और बजाज सीटी 125X से मुकाबला 

टीवीएस रेडर 125 का मुकाबला हीरो ग्लैमर, होंडा शाइन और बजाज सीटी 125X से होगा। इसका इंजन 11.2 bhp की पावर और 11.2 Nm का टार्क पैदा करता है और इसे फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
इसमें 124.8cc सिंगल-सिलेंडर इंजन शामिल है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें 

First published on: Oct 19, 2022 08:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola