TVS Raider 125 VS Honda SP 125: इंडियन बाइक मार्केट में 125 सीसी इंजन बाइक की काफी डिमांड रहती है। यही वजह है कि प्रत्येक बाइक निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में किफायती बाइक ऑफर करती है। इन बाइक में हाई माइलेज और सेफ्टी फीचर्स को खास ध्यान रखा जाता है। आइए आपको इस सेगमेट की दो धांसू बाइक TVS Raider 125 और Honda SP 125 की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Honda SP 125 में 10 ट्रेंडी कलर ऑप्शन
Honda SP 125 शुरूआती कीमत 98,024 हजार रुपये में बाजार में उपलब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 1,04,069 लाख एक्स शोरुम में मिलता है। यह बाइक मात्र 117 kg वजन की है जिससे इसे सड़क पर नियंत्रित करना और चलाना आसान है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाजार में इसके Black, Matte Axis Grey Metallic, Imperial Red Metallic, Pearl Siren Blue, Matte Marvel Blue Metallic कलर काफी पसंद किए जाते हैं। बाइक में चार वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
और पढ़िए –स्पोक व्हील और गोल हेडलाइट, Kawasaki की इस बाइक को देख कार वाले भी हार बैठे दिल, जानें कीमत
बाइक में सिंगल-पॉड और बॉडी-कलर्ड हेडलाइट
इसमें दमदार इंजन सड़क पर 10.72 bhp की पावर इंजन और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसकी सीट हाइट 790 mm की है इसकी सीट हाइट 790 mm की है। इसमें सिंगल-पॉड हेडलाइट, बॉडी-कलर्ड हेडलाइट है। इसमें 124 cc का इंजन, और 65 kmpl की माइलेज है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं।
TVS Raider 125 में 67 kmpl की माइलेज है
बाइक में वॉयस कमांड, नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, इमेज ट्रांसफर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है। जो सड़क पर दमदार सेफ्टी देते हैं। TVS Raider 67 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 124.8 cc का इंजन है। बाइक का इंजन 11.4 bhp की पावर क्षमता रखता है जो 11.2 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
और पढ़िए –Bajaj Dominar 400: देखी नहीं होगी ऐसी बाइक, डैशिंग लुक्स और हाई परफॉर्मेंस इंजन, जानें कीमत
बाइक में 5 इंच का टीएफटी कंसोल
यह बाइक शुरूआती कीमत 86803 से 1 लाख एक्स शोरुम पर बाजार में उपलब्ध है। इसमें पावर और ईको दो राइडिंग मोड हैं। इसमें नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, इमेज ट्रांसफर और राइड रिपोर्ट आदि फीचर्स हैं। बाइक में 5 इंच का टीएफटी कंसोल दिया जा रहा है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines