हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

TVS NTorq 150: एडवांस फीचर्स के साथ टीवीएस का Sporty स्कूटर लॉन्च, देखें डीटेल्स

TVS ने भारत में नया NTorq 150 स्कूटर लॉन्च किया। इसमें 150cc इंजन, LED लाइट्स, डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ और ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां देखें डीटेल्स।

विज्ञापन
Credit: News 24 Graphic

TVS NTorq 150: भारत का टू-व्हीलर बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है और खासतौर पर स्कूटर सेगमेंट में ग्राहकों की बड़ी मांग देखी जा रही है। इसी बीच TVS मोटर कंपनी आज भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्कूटर TVS NTorq 150 लॉन्च कर दिया है।

दमदार इंजन

नई TVS Ntorq 150 अब और भी दमदार बनकर आई है। इसमें नया 3-वाल्व, 150cc इंजन दिया गया है, जो अलग-अलग राइडिंग मोड्स जैसे Race, Street और iGo Assist Boost Mode के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 0 से 60 km/h की स्पीड सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है। साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और एडजस्टेबल ब्रेक लीवर जैसी एडवांस्ड सेफ्टी और परफॉर्मेंस फीचर्स भी मिलते हैं। यह इंजन इस स्कूटर को अपने सेगमेंट में और भी खास बनाता है।

डिजाइन और फीचर्स

नए Ntorq 150 में क्वाड-LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एरो विंगलेट्स, नेकेड हैंडलबार, और प्रीमियम स्विचगियर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक 5-इंच का TFT डिस्प्ले भी है, जिसे 4-वे नेविगेशन स्विच से कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

नए TVS Ntorq 150 में कंपनी का लेटेस्ट SmartXonnect सिस्टम दिया गया है। इसमें 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जैसे राइड ट्रैकिंग, इनकॉग्निटो मोड, और साथ ही Alexa इंटीग्रेशन व स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट है।

TVS Ntorq की कीमत

TVS Ntorq 150 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में पेश किया है TVS Ntorq 150 और TVS Ntorq 150 TFT क्लस्टर वर्जन। यानी अब ग्राहकों के पास टेक्नोलॉजी और बजट के हिसाब से चुनाव का विकल्प मौजूद है।

विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

टीवीएस एनटॉर्क 150 का सीधा मुकाबला 150 सीसी सेगमेंट के स्कूटर्स से होगा। इसमें प्रमुख रूप से Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे मॉडल शामिल हैं। ऐसे में टीवीएस का यह स्कूटर मार्केट में नई चुनौती पेश करेगा।

ये भी पढ़ें- GST Reforms: सस्ती होंगी Thar और  Tata Nexon, KIA और Hyundai की कारों पर भी फायदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola