TVS Ntorq 150: भारत में TVS ने अपना नया Ntorq 150 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रखी है। खास बात यह है कि यह स्कूटर अपने सेगमेंट में Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से सस्ता है। दमदार इंजन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ यह स्कूटर सीधे यंगस्टर्स और प्रीमियम कस्टमर्स को टारगेट करता है।
दमदार इंजन और तेज रफ्तार
नई TVS Ntorq 150 में 149.7cc का एयर-कूल्ड O3CTech इंजन दिया गया है। यह इंजन 13.2 PS पावर और 14.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-60 km/h की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 104 km/h है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट स्कूटर बन जाता है।
स्मार्ट फीचर्स से भरपूर
TVS Ntorq 150 में हाई-रेज TFT क्लस्टर और SmartXonnect टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स हैं, जैसे
- Alexa और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- व्हीकल ट्रैकिंग और लास्ट पार्क्ड लोकेशन
- कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया अलर्ट
- OTA अपडेट्स और कस्टम विजेट्स
इसके अलावा यह स्कूटर ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रैश/थेफ्ट अलर्ट, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग और फॉलो-मी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स भी ऑफर करती है।
ये भी पढ़ें- TVS NTorq 150: एडवांस फीचर्स के साथ टीवीएस का Sporty स्कूटर लॉन्च, देखें डीटेल्स
Hero Xoom 160
Hero Xoom 160 एक मैक्सी-स्टाइल स्कूटर है, जो 156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है। यह 14.8 PS पावर और 14 Nm टॉर्क देती है। इसमें 14-इंच अलॉय व्हील्स और की-लेस इग्निशन जैसे फीचर्स हैं। लेकिन इसकी कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और इसमें सिर्फ LCD कंसोल दिया गया है, जो काफी बेसिक माना जाता है।
Yamaha Aerox 155
Yamaha Aerox 155 को स्कूटर से ज्यादा स्पोर्ट्स बाइक स्टाइल स्कूटर कहा जाता है। इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 15 PS पावर और 13.9 Nm टॉर्क देता है। हालांकि फीचर्स के मामले में यह थोड़ी पीछे है। इसमें केवल एक LCD कंसोल मिलता है, जिसमें कॉल और मैसेज अलर्ट तो आते हैं लेकिन टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इसकी कीमत भी ज्यादा है 1.50 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली)।
बजट फ्रेंडली और टेक-लोडेड
अगर आप प्रीमियम स्कूटर खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट थोड़ा कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो TVS Ntorq 150 सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है है। कम कीमत में दमदार इंजन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह स्कूटर Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 दोनों को कड़ी टक्कर देता है।
ये भी पढ़ें-GST Reforms: सस्ती होंगी Thar और Tata Nexon, KIA और Hyundai की कारों पर भी फायदा
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines