Hero Xoom और Yamaha Aerox से सस्ती है TVS की न्यूली लॉन्च Ntorq 150, जानें कीमत और फीचर्स

TVS Ntorq 150 भारत में लॉन्च हो गया है। ये इसके बाकी सेम सेगमेंट वाले स्कूटर जैसे Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से सस्ता है। जानते हैं इसके दमदार इंजन और स्मार्ट फीचर्स।

ntorq

Photo Credit: Tvs

विज्ञापन

TVS Ntorq 150: भारत में TVS ने अपना नया Ntorq 150 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रखी है। खास बात यह है कि यह स्कूटर अपने सेगमेंट में Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से सस्ता है। दमदार इंजन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ यह स्कूटर सीधे यंगस्टर्स और प्रीमियम कस्टमर्स को टारगेट करता है।

दमदार इंजन और तेज रफ्तार

नई TVS Ntorq 150 में 149.7cc का एयर-कूल्ड O3CTech इंजन दिया गया है। यह इंजन 13.2 PS पावर और 14.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-60 km/h की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 104 km/h है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट स्कूटर बन जाता है।

विज्ञापन

स्मार्ट फीचर्स से भरपूर

TVS Ntorq 150 में हाई-रेज TFT क्लस्टर और SmartXonnect टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स हैं, जैसे

  • Alexa और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • व्हीकल ट्रैकिंग और लास्ट पार्क्ड लोकेशन
  • कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया अलर्ट
  • OTA अपडेट्स और कस्टम विजेट्स

इसके अलावा यह स्कूटर ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रैश/थेफ्ट अलर्ट, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग और फॉलो-मी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स भी ऑफर करती है।

विज्ञापन

Hero Xoom 160

Hero Xoom 160 एक मैक्सी-स्टाइल स्कूटर है, जो 156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है। यह 14.8 PS पावर और 14 Nm टॉर्क देती है। इसमें 14-इंच अलॉय व्हील्स और की-लेस इग्निशन जैसे फीचर्स हैं। लेकिन इसकी कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और इसमें सिर्फ LCD कंसोल दिया गया है, जो काफी बेसिक माना जाता है।

Yamaha Aerox 155

Yamaha Aerox 155 को स्कूटर से ज्यादा स्पोर्ट्स बाइक स्टाइल स्कूटर कहा जाता है। इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 15 PS पावर और 13.9 Nm टॉर्क देता है। हालांकि फीचर्स के मामले में यह थोड़ी पीछे है। इसमें केवल एक LCD कंसोल मिलता है, जिसमें कॉल और मैसेज अलर्ट तो आते हैं लेकिन टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इसकी कीमत भी ज्यादा है 1.50 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली)।

विज्ञापन

बजट फ्रेंडली और टेक-लोडेड

अगर आप प्रीमियम स्कूटर खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट थोड़ा कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो TVS Ntorq 150 सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है है। कम कीमत में दमदार इंजन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह स्कूटर Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 दोनों को कड़ी टक्कर देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ