भारत का स्कूटर बाजार लगातार बदल रहा है और कंपनियां ग्राहकों को नए विकल्प देने की होड़ में लगी हैं। इसी कड़ी में टीवीएस मोटर अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी 1 सितंबर को अपना नया TVS Ntorq 150 लॉन्च करेगी। यह स्कूटर न सिर्फ 150 सीसी सेगमेंट में ब्रांड की एंट्री करवाएगा, बल्कि उन लोगों को भी आकर्षित करेगा जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी राइड का मज़ा लेना चाहते हैं।
टीवीएस ने Ntorq 150 का टीजर जारी किया है, जिससे साफ होता है कि यह स्कूटर अपनी पहचान बनाने को तैयार है। डिजाइन पुराने Ntorq की ही स्टाइलिंग से प्रेरित है, लेकिन इसमें और ज्यादा शार्प लाइन्स, दमदार फ्रंट प्रोफाइल और नए LED सेटअप दिए गए हैं। क्वाड-प्रोजेक्टर हेडलैंप और टी-शेप DRL इसे सड़क पर और ज्यादा आकर्षक बनाएंगे।
इंजन और परफॉर्मेंस
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके इंजन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 150 सीसी का इंजन मिलेगा। यह करीब 12 बीएचपी की पावर जनरेट कर सकता है। पावर और फीचर्स के मामले में इसका सीधा मुकाबला Yamaha Aerox 155, Aprilia SR 160 और Hero Zoom 160 जैसे स्कूटर्स से होगा।
ये भी पढ़ें- गेमर्स के लिए बेस्ट है HP Omen 16, फास्ट चार्जिंग और हीट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Ntorq 150 में कंपनी कई एडवांस फीचर्स देने की तैयारी कर रही है। इनमें बड़े 14-इंच के अलॉय व्हील, रियर डिस्क ब्रेक और स्मार्ट कनेक्ट सिस्टम के साथ TFT स्क्रीन शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई राइड मोड और कनेक्टेड फीचर्स भी मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि 14-इंच व्हील किसी भी टीवीएस स्कूटर में पहली बार देखने को मिलेंगे।
रोमांच चाहने वालों के लिए
टीवीएस ने इस स्कूटर के लिए टैगलाइन रखी है- ‘पहले जैसा रोमांच महसूस न करें”। साफ है कि कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए ला रही है जो स्कूटर में सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि पावर और थ्रिल भी चाहते हैं। लॉन्च के बाद जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है।
Ntorq की हिस्ट्री
2018 में लॉन्च हुआ Ntorq 125 आज भी 125 सीसी स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में बेहद लोकप्रिय है। सात सालों से यह मॉडल अपने कई एडिशन, खासकर मार्वल सुपर स्क्वाड एडिशन (Marvel Super Squad Edition) की वजह से युवाओं का फेवरेट बना हुआ है। अब Ntorq 150 उसी हिस्ट्री को और आगे ले जाने की कोशिश करेगा, लेकिन ज्यादा पावर, दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ।
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines