गेमर्स के लिए बेस्ट है HP Omen 16, फास्ट चार्जिंग और हीट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल

भारत में HP Omen 16 गेमिंग लेपटॉप लॉन्च किया गया है। ये लेपटॉप एक हाई क्वालिटी शानदार डिस्पले के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आता है। जानिए HP Omen के प्राइज और फीचर्स।

HP Omen 16 Gaming laptop

Credit- News 24 Graphics

विज्ञापन

भारत में गेमिंग लैपटॉप्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी बीच HP ने अपने नए HP Omen 16 को इंडियन में पेश किया है। यह लैपटॉप खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें स्मूथ गेमिंग अनुभव और हाई परफॉर्मेंस हार्डवेयर चाहिए। कई एडवांस फीचर शामिल किए गए है, आइए उनके बारे में जानते हैं।

शानदार डिस्प्ले

HP Omen 16 (2025) में 16 इंच का QHD डिस्प्ले दिया गया है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि हाई-फ्रेमरेट गेम्स खेलते समय भी विजुअल्स हमेशा शार्प और फ्लूइड रहेंगे। ग्राफिक्स हैंडल करने के लिए इसमें 12GB डेडिकेटेड ग्राफिक्स मेमोरी मिलती है।

विज्ञापन

एडवांस कूलिंग सिस्टम

लैपटॉप में नया Tempest Cooling System शामिल है, जो लंबे गेमिंग सेशंस में भी डिवाइस को ओवरहीट होने से बचाता है। साथ ही फैन क्लीनिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डस्ट को हटाकर सिस्टम की परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बनाए रखती है। वीडियो कॉल्स और स्ट्रीमिंग के लिए इसमें फुल HD वेबकैम और नॉइस कैंसिलेशन फीचर है, जिससे बैकग्राउंड नॉइज काफी हद तक खत्म हो जाती है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

HP Omen 16 (2025) में six-cell 83Wh बैटरी दी गई है। यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और सिर्फ 30 मिनट में बैटरी 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इस फीचर से लंबे गेमिंग और मल्टीटास्किंग सेशंस के दौरान यूजर्स को बैटरी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

भारत में इस लैपटॉप की कीमत 1,29,999 रुपये रखी गई है। यह केवल शेडो ब्लैक (Shadow Black) कलर में उपलब्ध है। ग्राहक इसे HP World स्टोर्स, HP ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल से खरीद सकते हैं। HP Omen 16 (2025) अपने प्रीमियम फीचर्स और गेमिंग परफॉर्मेंस के कारण गेमिंग प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ