TVS Ntorq 125: बाजार में सस्ते और हाई माइलेज स्कूटर हमेशा से हाई डिमांड पर रहे हैं। इस कड़ी में टीवीएस का एक स्मार्ट स्कूटर है TVS Ntorq 125. यह अलॉय व्हील और बोल्ड फ्रंट लुक के साथ आता है।
टीवीएस अपने इस स्कूटर में हैवी सस्पेंशन पावर देता है, जिससे खराब सड़कों पर आरामदायक सफर मिलता है। स्कूटर में 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सड़क पर 41 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेता है।
स्कूटर में 124.8 cc का इंजन दिया गया है
TVS Ntorq 125 में आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। यह स्कूटर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है, यह सिस्टम दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस धाकड़ स्कूटर में 124.8 cc का इंजन दिया गया है।
स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक है
TVS Ntorq 125 में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 87135 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 98955 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसका वजन 118 kg है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।
ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और बड़ी हेडलाइट दी गई है
TVS के इस स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है, इसके घर के सभी सदस्य आसानी से चला सकते हैं। यह स्कूटर सड़क पर 9.25 bhp की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सिंपल हैंडलबार और कंसोल दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और बड़ी हेडलाइट दी गई है।
TVS Ntorq 125 में मिलते हैं ये फीचर्स
- स्कूटर में चार्जिंग सॉकेट दिया गया है।
- इसमें बूट लैंप और चौड़ी सीट दी गई हैं।
- डुअल कलर ऑप्शन मिलता है।
- एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट।
- दो राइडिंग मोड रेस और स्ट्रीट।
- चार मैट कलर अवेलेबल हैं।
ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI
ये भी पढ़ें: Yamaha के इस स्कूटर में 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, 49 Kmpl की माइलेज, जानें कीमत
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines