World’s First CNG Scooter: बजाज ऑटो ने अबसे पहले CNG बाइक को बाजार में पेश किया था। इस बाइक की बिक्री ठीक हो रही है। CNG वाहन सबसे किफायती रहते हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब टीवीएस भी CNG टू-व्हीलर सेगमेंट में अपना और दुनिया का पहला CNG स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। TVS ने सबसे पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में CNG स्कूटर को पेश किया था। अगर आप भी इस स्कूटर का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा।
TVS Jupiter CNG: कीमत
टीवीटीएस जुपिटर सीएनजी की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना रहा है कि इसकी कीमत जुपिटर 125 पेट्रोल स्कूटर से 15000 से 20000 ज्यादा हो सकती है। नया स्कूटर 95,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक हो सकती है। शुरू में कंपनी 1000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रख सकती है। इस नए स्कूटर के जरिये कंपनी ऐसे ग्राहकों को टारगेट करेगी जो ज्यादा माइलेज की चाहत रखते हैं। इस स्कूटर को खास डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।
TVS Jupiter 125 CNG: इंजन और फीचर्स
नए Jupiter 125 CNG स्कूटर में एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इंजन की बात करें तो नए Jupiter 125 CNG स्कूटर में 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 7.1bhp की पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके अलावा स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph तक जा सकती है।
Jupiter 125 CNG स्कूटर में 2-लीटर का पेट्रोल फ्यूल-टैंक मिलेगा। फ्रंट में इसका नोजल एप्रन में दिया गया है। इस स्कूटर में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक लगा है। फ्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। TVS के मुताबिक जुपिटर CNG स्कूटर 1 किलो CNG पर 84 किलोमीटर का माइलेज दे सकता है। वहीं पेट्रोल + सीएनजी के साथ 226 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस साल के अंत तक कंपनी इस स्कूटर को बाजार में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Suzuki e-Access: 11 जून को आएगा सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में दौड़ेगा 95km
संबंधित खबरें
कितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 hr ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines