Suzuki e-Access: 11 जून को आएगा सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में दौड़ेगा 95km

Suzuki E-Access: हीरो और होंडा के बाद अब सुजुकी भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्सेस लेकर आ रही है। वैसे इस स्कूटर को आप इस साल हुए ऑटो एक्सपो में देख ही चुके हैं। लेकिन अब कंपनी पूरी तैयारी के साथ अगले महीने इस नए स्कूटर से पूरी तरह से पर्दा उठाने जा रही है।

suzuki_89f242

Suzuki e Access: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड लगातर बढ़ रही है। कई नए और पुराने ब्रांड्स दस्तक दे रहे हैं। बजाज, टीवीटीएस, हीरो और होंडा के बाद अब सुजुकी भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्सेस लेकर आ रही है। वैसे इस स्कूटर को आप इस साल हुए ऑटो एक्सपो में देख ही चुके हैं। लेकिन अब कंपनी पूरी तैयारी के साथ अगले महीने इस नए स्कूटर से पूरी तरह से पर्दा उठाने जा रही है। क्या कुछ होगा इसमें खास और कितनी होगी इसकी कीमत? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…

विज्ञापन

विज्ञापन

बैटरी और रेंज

सुजुकी के नए इलेक्ट्रिक एक्सेस स्कूटर (Suzuki e-Access) का डिजाइन प्रीमियम और स्लीक होगा।इसके यूथ के साथ फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस स्कूटर में 3.07kWh का बैटरी पैक मिलेगा। फुल चार्ज में यह स्कूटर 95 किलोमीटर तक की की रेंज ऑफर कर सकता है। हमारे हिसाब से इसकी रेंज थोड़ी और ज्यादा होनी चाहिए। माना जा रहा है कि बाद में इसे 4.1kW बैटरी पैक के साथ बाजार में पेश किया जा सकता है। 0 से 100% तक चार्ज होने में इसे 6 घंटे और 42 मिनट चार्ज करने में लगते हैं। जबकि फास्ट चार्जर की मदद से इस स्कूटर को 2.12 घंटे मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

कीमत और फीचर्स

लॉन्च से पहले तक कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है,लेकिन ऐसा माना रहा है कि सुजुकी इलेक्ट्रिक एक्सेस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इस स्कूटर को तीन डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा के साथ कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा मुकाबला

विज्ञापन

सुजुकी इलेक्ट्रिक एक्सेस स्कूटर का सीधा मुकाबला होंडा के नये QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 90,000 रुपये है।फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 80 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें 5-इंच का LCD डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते एडवांस फ़ीचस पेश किए गए हैं। इसमें 26-लीटर का स्टोरेज मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ