TVS Jupiter CNG: कब आएगा दुनिया का पहला CNG स्कूटर? कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट

CNG वाहन सबसे किफायती रहते हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब टीवीएस भी CNG टू-व्हीलर सेगमेंट में अपना और दुनिया का पहला CNG स्कूटर लॉन्च करने जा रही है।

Cng Scooty

World’s First CNG Scooter: बजाज ऑटो ने अबसे पहले CNG बाइक को बाजार में पेश किया था। इस बाइक की बिक्री ठीक हो रही है। CNG वाहन सबसे किफायती रहते हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब टीवीएस भी CNG टू-व्हीलर सेगमेंट में अपना और दुनिया का पहला CNG स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। TVS ने सबसे पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में CNG स्कूटर को पेश किया था। अगर आप भी इस स्कूटर का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

TVS Jupiter CNG: कीमत

टीवीटीएस जुपिटर सीएनजी की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना रहा है कि इसकी कीमत जुपिटर 125 पेट्रोल स्कूटर से 15000 से 20000 ज्यादा हो सकती है। नया स्कूटर 95,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक हो सकती है। शुरू में कंपनी 1000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रख सकती है। इस नए स्कूटर के जरिये कंपनी ऐसे ग्राहकों को टारगेट करेगी जो ज्यादा माइलेज की चाहत रखते हैं। इस स्कूटर को खास डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।

विज्ञापन

TVS Jupiter 125 CNG: इंजन और फीचर्स

विज्ञापन

नए Jupiter 125 CNG स्कूटर में एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक,  ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड  इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इंजन की बात करें तो नए Jupiter 125 CNG स्कूटर में 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 7.1bhp की पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके अलावा स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph तक जा सकती है।

विज्ञापन

Jupiter 125 CNG स्कूटर में 2-लीटर का पेट्रोल फ्यूल-टैंक मिलेगा। फ्रंट में इसका नोजल एप्रन में दिया गया है। इस स्कूटर में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक लगा है। फ्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। TVS के मुताबिक जुपिटर CNG स्कूटर 1 किलो CNG पर 84 किलोमीटर का माइलेज दे सकता है। वहीं पेट्रोल + सीएनजी के साथ 226 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस साल के अंत तक कंपनी इस स्कूटर को बाजार में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन

                                  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ