TVS Jupiter 125 CNG may launch soon details in hindi: बजाज ने देश की पहली सीएनजी बाइक Freedom 125 क्या लॉन्च की, अब टू व्हीलर निर्माता कंपनियों को इस सेगमेंट में बड़ा बाजार नजर आ रहा है। यही वजह है कि अब TVS अपने हाई सेल Jupiter 125 को सीएनजी में लाने की प्लानिंग कर रहा है। यहां बता दें कि स्कूटर में बड़ा अंडरसीट स्टोरेज आता है, जिसमें हम अपना हेलमेट और अन्य सामान लेकर अब तक आसानी से सफर करते हैं। कई लोग तो इसी लिए बाइक की बजाए स्कूटर लेना पसंद करते हैं। लेकिन सीएनजी स्कूटर्स में सीट के नीचे सीएनजी सिलेंडर होगा, जिसके कारण इनमें अंडरसीट स्टोरेज नहीं मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपने इस स्कूटर को सीक्रेट कोड नेम U740 नाम दिया है। स्कूटर लवर्स को भी बेसब्री से इन CNG स्कूटरों का इंतजार है। लोग जानना चाहते हैं कि इनमें किना किलो का सीएनजी सिलेंडर मिलेगा? इनकी कीमत क्या होगी और ये सड़क पर कितनी माइलेज जनरेट करेंगे?
TVS Jupiter 125 पेट्रोल स्कूटर का स्पेसिफिकेशन
|
Jupiter 125
|
Key Highlights |
| Engine Capacity | 124.8 cc |
| Mileage | 50 kmpl |
| Kerb Weight | 108 kg |
| Seat Height | 765 mm |
| Fuel Tank Capacity | 5.1 litres |
| Max Power | 8.04 bhp |
नए CNG स्कूटर में कितनी होगी फ्यूल कैपेसिटी
हाल ही में Bajaj ने अपनी नई CNG Bike Freedom 125 लॉन्च की। ये 125cc इंजन पावरट्रेन में आती है। इस बाइक में 2 किलो का सीएनजी सिलेंडर और 2 लीटर का ही पेट्रोल टैंक है। अब यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि बजाज की बाजार में मौजूद 125सीसी की बाइक्स Bajaj Pulsar NS125 में 12 लीटर और Bajaj CT 125X में 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। लेकिन सीएनजी सिलेंडर लगाने के कारण इसकी पेट्रोल कैपेसिटी कम करनी पड़ी।
CNG स्कूटर में नहीं मिलेगा अंडरसीट स्टोरेज
फिलहाल कंपनी ने नए आने वाली सीएनजी स्कूटरों की फ्यूल कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि इसमें 1 से 2 किलो तक का सीएनजी सिलेंडर मिलेगा और इतने ही पेट्रोल कैपेसिटी मिल सकती है। बजाज की बाइक में सीट के नीचे सीएनजी सिलेंडर लगाया गया है स्कूटर में भी सीएनजी सिलेंडर सीट के नीचे आएगा जिससे अंडरसीट स्टोरेज खत्म हो सकता है।
Bajaj Freedom CNG में आते हैं ये तीन वेरिंएट
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
Bajaj CNG Bike में 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन
बजाज की सीएनजी बाइक में सीएनजी और पेट्रोल दोनों टैंक फुल होने पर 330Km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। बाइक में हाई पावर के लिए सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये हाई क्लास बाइक है, जिसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में अट्रैक्टिव 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलती है। बाइक का बेस मॉडल 95000 रुपये में मिल रहा है।
CNG स्कूटर में 125cc का मिलेगा इंजन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार TVS के सीएनजी स्कूटर में 125cc इंजन मिलेगा। बताया जा रहा है कि कंपनी शुरुआत में इसका 1000 यूनिट का प्रोडक्शन करेगी। ये स्कूटर मार्च 2025 तक इंडिया में पेश हो सकता है। इसमें एलईडी लाइट, डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील मिलेंगे। यह स्कूटर सिंगल पीस सीट के साथ आएगा, जो राइडर को कम्फर्टेबल राइड देगा। स्कूटर में हैवी सस्पेंशन पावर मिलेगा, जो इसे टूटी सड़कों पर झटकों से बचाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें 50kmpl तक की माइलेज मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: 21 इंच का टायर साइज, 13 सेकंड में पकड़ती है स्पीड, इंडिया में जल्द लॉन्च होगी Kawasaki KLX 230
संबंधित खबरें
Mahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
59 mins agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
20 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines