TVS Jupiter 110: भारत में स्कूटर सेगमेंट अब काफी बड़ा हो गया है। टू-व्हीलर कंपनियां ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल पेश करने में लगी हैं। TVS मोटर ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले Jupiter 110 को अपडेट करके बाजार में उतार दिया है। नया जुपिटर अब पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस्ड हो गया है। इसमें अब आपको नया डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन मिलेगा । आइये जानते हैं कैसी है इस स्कूटर की परफॉरमेंस और क्या यह वाकई वैल्यू फॉर मनी है ?
डिजाइन और फीचर्स
नए जुपिटर का डिजाइन अब पूरी तरह से बदल गया है। यह अपने पिछले मॉडल से एक दम अलग है। फ्रंट, साइड और रियर लुक पूरी तरह से नया है। कंपनी ने इसमें एक लंबी सीट लगाई है जो काफी सॉफ्ट और आरामदायक है। खास बात ये है कि सीट के नीचे आपको 33 लीटर का स्पेस मिलेगा जहां पर आप दो हेलमेट रख सकते हैं। हेलमेट रखने के अलावा भी आप थोड़ा स्पेस मिल जाता है। इसके अलावा इसमें लेग स्पेस भी अच्छा मिल जाता है। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश को कई पार्ट्स में दिया गया है जिसकी वजह से यह ज्यादा प्रीमियम नज़र आता है।
इंजन और परफॉरमेंस
नए जुपिटर में नया 113cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 5.9kW की पावर और 9.2-9.8 तक टॉर्क जनरेट करता है। यह CVT गियरबॉक्स से लैस है। यह एक एडवांस्ड इंजन जो फ्यूल की खपत को कम करके आपको बेहतर माइलेज ऑफर करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 82 kmph है। खराब रास्तों पर यह नया जुपिटर आसानी से निकल जाता है।
80-90kmph की स्पीड में भी यह स्मूथ ही रहता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है जो असरदार है। मोड़ों पर यह स्कूटर पूरे बैलेंस में रहता है। इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी काफी अच्छी है। यह निराश होने का मौका नहीं देता। इसकी टॉप स्पीड 82 kmph है। स्कूटर का वजन 105 kg है इसलिए भीड़ में भी इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है। हाई स्पीड पर भी कॉन्फिडेंस बना रहता है।
डायमेंशन
- लम्बाई: 1848mm
- चौड़ाई: 665mm
- हाईट: 1158mm
- व्हीलबेस: 1275mm
- कर्ब वेट: 105kg
सेफ्टी और फीचर्स
नए जुपिटर में सेफ्टी के 220mm डिस्क ब्रेक फ्रंट में और ड्रम ब्रेक की सुविधा रियर व्हील में मिलती है। इस स्कूटर में 12 इंच के टायर्स लगे हैं जिनकी ग्रिप अच्छी है। इसके अलावा स्कूटर में हेजर्ड स्विच दिया है जो हमें पसंद आया, बस 3 सेकंड्स तक प्रेस करने पर पार्किंग लाइट्स ऑन हो जाएगी। इसे फ्रंट में LED हेडलाइट मिलती है, साथ फ्रंट में Infinity LED लैंप दिया है इसमें टर्न इंडिकेटर्स भी दिए हैं। रियर में भी स्लीक LED टेललाइट के साथ टर्न इंडिकेटर्स भी दिए हैं।
स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए दिए गए USB पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है। इसमें फॉलो मी हेडलैंप, दो लीटर का ग्लोव बॉक्स और बैग हुक दिया गया है। नए जुपिटर की कीमत 76,234 रुपये से शुरू होती है।
कीमत और फीचर्स के मामले में यह अपने सेगमेंट में इस समय सबसे मजबूत खिलाड़ी है, और अब यह होंडा एक्टिवा पर भारी पड़ता हुआ नज़र आ रहा है क्योंकि जो फीचर्स इसमें है जो एक्टिवा में फिलहाल देखने को नहीं मिलते। लेकिन नये जुपिटर की बॉडी का ज्यादातर हिस्सा प्लास्टिक का है, जो थोड़ा निराश भी करता है।
यह भी पढ़ें: भारत में टैक्स फ्री हुईं ये कारें, 28km की माइलेज,1.60 लाख रुपये तक मिलेंगी सस्ती
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
8 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
13 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines