भारत में टैक्स फ्री हुईं ये कारें, 28km की माइलेज,1.60 लाख रुपये तक मिलेंगी सस्ती
Tax Free Cars: मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स इंडिया ने अपनी कारों को टैक्स फ्री कर दिया है, जिसके चलते ग्राहकों को 1.60 लाख रुपये तक की बचत होगी…
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Tax Free Cars In India: कार निर्माता कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए ऑफर्स पेश करने में लगी हैं। डिस्काउंट का फायदा आम ग्राहकों से लेकर CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर भी देना शुरू कर दिया है। इस समय मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स इंडिया अपनी चुनिंदा कारों को टैक्स फ्री कर दिया है। टैक्स फ्री होने पर ग्राहक नई कार पर 1.60 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
मारुति सुजुकी की Fronx भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को फायदा देते हुए अब इसे टैक्स फ्री कर दिया है। फ्रोंक्स,अब CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जसकी वजह से इसकी कीमत भी कम होगी। आपको बता दें कि CSD स्टोर पर भारतीय जवानों को GST, 28% की जगह सिर्फ 14% ही टैक्स देना पड़ता है जिसकी वजह से कीमत कम होती है।

CSD स्टोर पर फ्रोंक्स के कुल 5 वैरिएंट मिलेंगे। फोंक्स में नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल, नॉर्मल पेट्रोल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल वैरिएंट ही उपलब्ध होंगे और ग्राहकों को इन्हीं में से मॉडल चुनना होगा। आपको बता दें कि CSD पर बहुत कम ऑप्शन होते हैं। कीमत की बात करने तो फ्रोंक्स के सिग्मा वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 7,51,500 रुपये है लेकिन CSD पर यही वैरिएंट 6,51,665 रुपये में मिलेगा।
इसके अलावा इस तरह इसके अन्य वैरिएंट पर 1.60 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है और यह 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन टैक्स फ्री का फायदा सिर्फ CSD ग्राहकों को मिलेगा।

मारुति सुजुकी ने फ्रोंक्स से ठीक पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को भी टैक्स फ्री कर दिया था। बलेनो भारत में सबसे ज्यादा बिकती है और यह कार हर महीने टॉप 10 में शामिल होती है। कीमत की बात करने तो बलेनो के डेल्टा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की कीमत 8.40 लाख रुपये है लेकिन CSD स्टोर पर इसी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,24,942 रुपये है।
टैक्स फ्री होने पर आप 1,15,580 रुपये तक बचा है। वहीं बलेनो जेटा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की CSD एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये है। सभी वैरिएंट की CSD कीमत के लिए आपको स्टोर्स या मारुति सुजुकी से संपर्क करना होगा। इंजन की बात करें तो कार में 1.2L और 1.0L लीटर पेट्रोल इंजन मिलते हैं।

हुंडई मोटर इंडिया की प्रीमियम हैचबैक कार टैक्स फ्री हो गई है। i20 अब CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। टैक्स फ्री होने पर इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी जिसका फायदा भारतीय जवानों को मिलेगा। CSD के माध्यम से i20 कार खरीदने पर 1.57 लाख रुपये तक की बचत होगी।
Hyundai i20 Magna वेरिएंट की कीमत 7,74,800 लाख रुपये है, जबकि CSD पर यही मॉडल आपको 6,65,227 लाख रुपये की कीमत में मिलेग। इसके अलावा Hyundai i20 sport वेरिएंट की कीमत 8,37,800 लाख रुपये है, जबकि CSD पर इसी मॉडल की कीमत 7,02,413 लाख रुपये रहेगी। Hyundai i20 Asta वेरिएंट की कीमत 9,33,800 लाख रुपये है।
जबकि CSD पर इसी मॉडल की कीमत 7,97,893 लाख रुपये है। i20 Asta (O) वेरिएंट की कीमत 9,99,800 लाख रुपये है, जबकि CSD पर इसी मॉडल की कीमत 8,42,814 लाख रुपये है। ऐसे में आपको 1,56,986 लाख रुपये की बचत होगी। i20 में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। यह कार अपने स्पेस के लिए जानी जाती है साथ ही इसकी परफॉरमेंस भी काफी शानदार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: