TVS Motor ने नया अपना iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह किफायती वेरिएंट है। जिसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 84,999 रुपये (ex-showroom New Delhi) है। यानी बाद में कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। Ola इलेक्ट्रिक को काफी टक्कर देने के लिए TVS ने इस सस्ते वेरिएंट को पेश किया है।
यह स्कूटर कई अच्छे फीचर्स से लैस है। दरअसल यह स्कूटर ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है जो बजट सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं। आइये जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स…
बैटरी और रेंज
TVS iQube ST में 2.2 kWh बैटरी पैक मिलता है। सिर्फ 2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है। इसमें 950W चार्जर को सपोर्ट करता है। यह स्कूटर क्रैश या गिरने से पहले ही अलर्ट कर देगा।
यह एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जोकि सेफ्टी से लेकर कई अच्छे फीचर्स से लैस है। कम रेंज वाले इस स्कूटर में क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया है। आप इस स्कूटर को ऑफिस या कॉलेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फुल चार्ज पर यह स्कूटर 75km की रेंज ऑफर करता है।
फीचर्स
इस स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया है जिसमें कई अच्छे फीचर्स आपको मिलेंगे। यह स्कूटर Turn-by-turn नेविगशन से लैस है। कितनी बैटरी बची है इसकी भी जानकारी इसमें मिलती है।
इसकी सीट के नीचे 30 लीटर का स्पेस मिलेगा। इस स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत में इस स्कूटर का सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक और Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। लेकिन इन सब से TVS iQube ST सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है।
यह भी पढ़ें: 611% की ग्रोथ के साथ टॉप 10 में शामिल हुई ये बाइक, 70km की देती है माइलेज
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines