611% की ग्रोथ के साथ टॉप 10 में शामिल हुई ये बाइक, 70km की देती है माइलेज

हीरो की पैशन को एक भरोसेमंद बाइक के रूप में देखा जाता है। इस पिछले कुछ समय से इस बाइक की बिक्री कुछ अच्छी नहीं जा रही थी.. लेकिन इस बार जबरदस्त ग्रोथ के साथ इसने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है…

Passion

Hero Passion: हीरो मोटोकॉर्प की एंट्री लेवल बाइक पैशन ने इस बार अपनी जबरदस्त बिक्री से सभी को हैरान कर दिया है। अपने सेगमेंट में पैशन एक भरोसेमंद बाइक है जो कई वर्षों से भारतीय घरों की शान बनी हुई है। पिछले महीने (अप्रैल 2024)  इस बाइक की बिक्री में शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। आइये जानते हैं कैसा रहा पिछला महीना पैशन के लिए…

बिक्री में चमकी हीरो पैशन

हीरो पैशन (Hero Passion) की पिछले महीने 25,751 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि बीते साल अप्रैल में कंपनी ने इस बाइक की सिर्फ 3620 यूनिट्स ही बेच पाई थी। यानी इस बार कंपनी ने 22,131 यूनिट्स ज्यादा बेचकर 611% की जबरदस्त ग्रोथ पाई है। एक दम से बिक्री में इतनी ग्रोथ कैसे हुई ? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। आइये जानते हैं बाइक की कीमत और इसके फीचर्स…

हीरो पैशन की कीमत और फीचर्स

हीरो पैशन की एक्स-शोरूम कीमत 78,451 रुपये से शुरू होती है। आप इस बाइक को चार कलर्स में खरीद सकते हैं। इस बाइक का डिजाइन सिंपल है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया है। बाइक में 1245 mm व्हीलबेस और 168mm ग्राउंड क्लेंरेस मिलता है।

इंजन और माइलेज

पैशन में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में i3s स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम दिया गया है। ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की सीट हाईट 786mm है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है।

Honda Shine 100 से है सीधा मुकाबला

हीरो पैशन का सीधा मुकाबला होंडा शाइन 100 से होगा। Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। इस बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ