बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म, इस स्कूटर में बड़ी बैटरी, एक बार चार्ज होने पर चलता है 150 Km

TVS के इस स्कूटर में 5.1kWh की बैड़ी बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 150km तक चलता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 82kmph की टॉप स्पीड देता है।

TVS iQube ST

TVS iQube ST

विज्ञापन

TVS iQube ST with 5.1kWh battery pack: ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर जो एक बार फुल चार्ज होने पर ज्यादा से ज्यादा किलोमीटर तक चलें ज्यादा पसंद किए जाते हैं। बाजार में अलग-अलग बैटरी पैक साथ स्कूटर आते हैं। एक स्कूटर है जो 5.1kWh की बैड़ी बैटरी पैक साथ आता है और यह सिंगल चार्ज पर करीब 150km की रेंज देता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं TVS iQube ST की। इसमें एडवांस सेफटी फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

सड़क पर 82kmph की टॉप स्पीड देता है यह धांसू स्कूटर

TVS iQube ST पिकअप में पेट्रोल स्कूटर को टक्कर देता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 82kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें 3.4kWh बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिलता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.17 लाख एक्स शोरूम में मिलता है। इसका 5.1 kWh बैटरी पैक का मॉडल 1.98 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है।

स्कूटर में अलॉय व्हील और एलईडी हेडलाइट

TVS iQube ST 5 वेरिएंट में अवेलेबल है, यह स्कूटर 4:30 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें डिस्क ब्रेक और सिंपल हैंडलबार दिया गया है। कंपनी अपने इस स्कूटर में अलॉय व्हील ऑफर कर रही है। इसमें एलईडी हेडलाइट और पार्किंग असिस्ट सिस्टम दिया गया है। स्कूटर में टर्न नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी मिलती है।

विज्ञापन

TVS iQube ST में आते हैं ये फीचर्स

  • स्कूटर में 30 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है।
  • डिस्क ब्रेक और सिंगल पीस सीट मिलती है।
  • फास्ट चार्जर से 2 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाता है।
  • 5 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है।
  • 12 इंच के टायर साइज मिलते हैं, यह हाई स्पीड स्कूटर है।

ये भी पढ़ें: 15 लीटर का फ्यूल टैंक, 349 Cc का इंजन, ये है Royal Enfield की हाई माइलेज बाइक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ