2.15 लाख सस्ती हुई Maruti की ये कार! 7-सीटर फैमिली कार पर बंपर ऑफर

मारुति की प्रीमियम 7-सीटर पर मई 2026 में जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. ग्राहक इस डील के तहत 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. लेकिन ये ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है.

maruti suzuki invicto
1 / 7

अगर आप बड़ी फैमिली के लिए नई 7-सीटर कार लेने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदे का साबित हो सकता है. मई 2026 के दौरान मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम एमपीवी Maruti Suzuki Invicto पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है.

विज्ञापन

2.15 लाख रुपये तक की सीधी बचत

2.15 लाख रुपये तक की सीधी बचत2 / 7

इस खास ऑफर के तहत ग्राहक इस कार पर अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसमें करीब 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है, साथ ही अन्य बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

सीमित समय के लिए ऑफर

सीमित समय के लिए ऑफर3 / 7

यह ऑफर केवल मई 2026 तक ही उपलब्ध है, यानी 31 मई तक. अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर डिस्काउंट में थोड़ा अंतर हो सकता है, इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम से पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

प्रीमियम लुक और शानदार डिजाइन

प्रीमियम लुक और शानदार डिजाइन4 / 7

इनविक्टो का डिजाइन काफी दमदार और प्रीमियम है. चौड़ा फ्रंट, क्रोम फिनिश और स्टाइलिश एक्सटीरियर इसे एक रॉयल लुक देते हैं. केबिन में बड़ी सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा टचस्क्रीन जैसे फीचर्स इसे लग्जरी फील देते हैं.

विज्ञापन

हाइब्रिड इंजन और बढ़िया माइलेज

हाइब्रिड इंजन और बढ़िया माइलेज5 / 7

इस कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलती है. यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है और ट्रैफिक में खुद-ब-खुद बैटरी मोड पर शिफ्ट हो जाती है. इतनी बड़ी गाड़ी होने के बावजूद यह 23 km/l से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है.

कीमत और सेफ्टी फीचर्स

कीमत और सेफ्टी फीचर्स6 / 7

भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल लगभग 28.5 लाख रुपये तक जाता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बात

खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बात7 / 7

कार पर मिलने वाले ऑफर्स शहर और डीलर के अनुसार बदल सकते हैं. इसलिए बुकिंग से पहले सभी डिस्काउंट और बेनिफिट्स की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि आपको सही डील मिल सके. (डिस्क्लेमर-कार पर दिए गए डिस्काउंट और ऑफर्स अलग-अलग शहर, डीलरशिप और वेरिएंट के अनुसार बदल सकते हैं. यहां दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है. कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत डीलर से ऑफर, कीमत और शर्तों की पूरी पुष्टि जरूर कर लें.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन