Best Electric Scooter: अगर आप भी बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान हो गए हैं और एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम आपको एक धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, एक बार फुल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक दूरी तय करता है। साथ ही इस स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडर की सफर को और आराम बना देता है।
दरअसल, यहां हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम TVS iQube है। कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट- iQube Standard और iQube S में पेश की है। दोनों वेरिएंट कीमत क्रमशः 1,55,603 रुपये और 1,62,296 रुपये है। ये कीमतें एक्स शोरूम है।
सिंगल चार्ज पर चलेगा 100km
कंपनी दावा करती है कि ये दोनों TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। साथ ही इसकी स्पीड भी युवाओं को लुभा सकता है। क्योंकि, इसकी टॉप स्पीड 78 Kmph है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 कलर ऑप्शन में आता है। TVS iQube अपने मोटर से 3000 वाट पावर जनरेट करता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने TVS iQube के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा प्रदान करती है। यानी राइडर स्कूटर को चलाते समय इन ब्रेक की मदद से हादसे को आसानी से टाल सकते हैं। इसके पहिये 12-इंच के हैं। iQube का वजन 118 किलोग्राम बताया गया है।
ये भी पढ़ेंः नए इंजन के साथ मार्केट में धमाल मचाने आई धांसू बाइक, देखें फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या कमियां है?
टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ ऐसी कमियां भी हैं, जो ग्राहकों दुखी कर सकता है। जैसे आईक्यूब में आपको Touch Screen Display की सुविधा नहीं मिलती है। यानी राइडर गूगल मैप का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसी तरह इस स्कूटर में आपको Central Locking System, Artificial Sound, Hill Assist जैसी कई अन्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं।
नोटः आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कंपनी ने वर्तमान में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (TVS iQube) को चुनिंदा शहरों के लिए पेश किया है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines