TVS Electric XL: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री लगातार बढ़ रही है, टू-व्हीलर हो या फोर व्हीलर लगातार बिक्री में अब उछाल बरकरार है। हाल ही में कायनेटिक में अपनी नई इलेक्ट्रिक लूना को बाजार में पेश किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब क्योकि लूना के डिजाइन में भी टीवीएस XL की झलक दिखाई देती है, लिहाजा अब TVS Holding Limited ने नई Electric XL को लॉन्च करने जा रही है, और इसके लिए Electric XL का नाम की रजिस्टर्ड करवाया लिया गया है।
इस समय TVS XL की कीमत 46 हजार रुपये से शुरू होती है, जोकि एक पेट्रोल मोपेड है। आगामी TVS XL EV या TVS E-XL की कीमत मौजूदा पेट्रोल मॉडल से करीब 20 हजार रुपये महंगी हो सकती है। यानी करीब 75 हजार रुपये के आस-पास इसकी कीमत जा सकती है। आपको बता दें कि नई इलेक्ट्रिक लूना की कीमत 69,990 रुपये है। अब ऐसे में यहां मुकबला काफी तगड़ा हो सकता है।
बैटरी पैक
TVS Electric XL को 2W और 3W बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन स्पेस से लेकर फीचर्स में जरूर कुछ नया देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि मौजूदा XL 100 की पिछले महीने 41,635 यूनिट्स की बिक्री हुई है और यह टॉप 10 बेस्ट सेलिंग मॉडल में शामिल है। इस समय XL 100 सबसे सस्ती मोपेड है और यह छोटे बिजनेस में काफी फायदेमंद है। इस पर काफी सामान रखा जा सकता है। Electric XL को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नही मिली है, लेकिन इसे 2025 तक बाजार में उतारा जा सकता है।
इलेक्ट्रिक लूना हुई पॉपुलर
नई इलेक्ट्रिक लूना में 2kwh की लिथियन ऑयन बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घन्टे का समय लगता है । इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। नई इलेक्ट्रिक लूना की कीमत 69,990 रुपये है। इसकी रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रतिकिमी है।इलेक्ट्रिक लूना में सामन रखने के लिए आगे की तरफ काफी अच्छा स्पेस दिया है। इस पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं। मजबूती देने के लिए इसमें स्टील चेसिस का इस्तेमाल किया है। पैरों की सेफ्टी के लिए इसमें बड़ा लेग गार्ड मिलता है। बेहतर रोशिनी के लिए इसमें फोकल हेडलैंप मिलता है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines