TVS Apache RTX vs KTM Adventure 250 vs Suzuki V-Strom 250: TVS ने एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में बड़ा धमाका करते हुए अपनी पहली एडवेंचर बाइक TVS Apache RTX लॉन्च कर दी है. इस बाइक में कंपनी का नया RT-XD4 इंजन और दमदार सेमी-फेयर्ड डिज़ाइन दिया गया है. भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इस बाइक को कॉन्सेप्ट रूप में दिखाया गया था और अब यह आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुकी है. लॉन्च के साथ ही यह बाइक KTM 250 Adventure और Suzuki V-Strom SX जैसी एडवेंचर बाइक्स को सीधी टक्कर देती है. आइए देखते हैं तीनों बाइक्स की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और हार्डवेयर फीचर्स के आधार पर एक डिटेल कंपैरिजन.
दमदार कीमत के साथ सीधा मुकाबला
TVS ने Apache RTX को बहुत ही आक्रामक प्राइसिंग के साथ पेश किया है. कीमत के मामले में यह बाइक KTM 250 Adventure और Suzuki V-Strom SX को सीधी टक्कर देती है. जहां KTM की कीमत 2.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं V-Strom SX 1.98 लाख रुपये से शुरू होती है. RTX 1.99 लाख रुपये की कीमत पर इन दोनों के बीच आकर बाजार में एक मजबूत विकल्प बन गई है.
| मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत | ऑन-रोड कीमत | पोजिशनिंग |
| TVS Apache RTX | 1.99 लाख रुपये | 2.28 लाख रुपये | कीमत में सबसे आकर्षक |
| Suzuki V-Strom SX | 1.98 लाख रुपये | 2.30 लाख रुपये | एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक |
| KTM 250 Adventure | 2.40 लाख रुपये | 2.77 लाख रुपये | सबसे महंगी लेकिन परफॉर्मेंस पर फोकस |
इंजन और परफॉर्मेंस: RTX सबसे आगे
Apache RTX में 299 cc RT-XD4 सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 35 bhp की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच दिया गया है, जो इसे स्मूद और तेज बनाता है. KTM 250 Adventure में 249 cc इंजन से 30.5 bhp की पावर मिलती है जबकि Suzuki V-Strom SX में 249 cc इंजन से 25 bhp की पावर निकलती है. पावर के मामले में RTX दोनों से आगे है.
RTX में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है जो KTM की तरह ही गियर शिफ्ट को और फास्ट और स्मूद बनाता है. V-Strom में यह फीचर नहीं मिलता.
सस्पेंशन और राइडिंग एक्सपीरियंस
Apache RTX को खासतौर पर एडवेंचर राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें स्टील ट्रेलिस फ्रेम और डाई-कास्ट एल्यूमिनियम स्विंगआर्म दिया गया है. सामने की तरफ 41 mm लंबे WP इनवर्टेड कार्ट्रिज फोर्क्स और पीछे मोनो-ट्यूब फ्लोटिंग पिस्टन सस्पेंशन लगाया गया है. यह सेटअप न केवल हाइवे पर बल्कि ऑफ-रोड ट्रेल्स पर भी बाइक को स्टेबल रखता है.
मार्केट में आई TVS Apache RTX, देखें कीमत से इंजन तक की हर डिटेल
KTM 250 Adventure में भी WP Apex सस्पेंशन सेटअप है, जो अपने ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. वहीं Suzuki V-Strom में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जो बेसिक एडवेंचर राइडिंग के लिए बेहतर हैं, लेकिन RTX और KTM जैसी हाई-एंड फील नहीं देते.
टेक्नोलॉजी और फीचर्स में RTX सबसे रिच
फीचर्स के मामले में TVS Apache RTX अपने सेगमेंट में सबसे आगे है. इसमें 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मैप मिररिंग और मीडिया कंट्रोल्स मिलते हैं. साथ ही इसमें 4 राइडिंग मोड्स (Urban, Rain, Tour और Rally), क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल भी शामिल हैं.
KTM 250 Adventure में भी 5 इंच का TFT डिस्प्ले और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल मिलता है, लेकिन इसमें RTX जितने राइडिंग मोड्स और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधा नहीं है. V-Strom SX में डिजिटल क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तो है लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में RTX और KTM के मुकाबले यह थोड़ा सिंपल है.
नए कलर के साथ मार्केट में आई Suzuki की ये स्पोर्ट्स बाइक, देखें डिटेल्स
सेफ्टी और कंट्रोल
RTX में ट्रैक्शन कंट्रोल, टेरेन-एडैप्टिव ABS और व्हीली मिटिगेशन सिस्टम जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो KTM जैसी हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स में ही मिलते हैं. V-Strom SX में सिर्फ डुअल चैनल ABS है.
सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड
TVS Apache RTX ने एडवेंचर टूरर सेगमेंट में अपनी पहली एंट्री के साथ ही एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है. पावरफुल इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी, राइडिंग मोड्स और आक्रामक कीमत इसे KTM 250 Adventure और Suzuki V-Strom SX से सीधी टक्कर में खड़ा करते हैं. जो लोग लंबी राइड्स और एडवेंचर टूरिंग के लिए एक मजबूत, भरोसेमंद और हाई-टेक बाइक ढूंढ रहे हैं, उनके लिए Apache RTX एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है.
एक नजर में देखें तुलना
| स्पेसिफिकेशन | TVS Apache RTX | KTM 250 Adventure | Suzuki V-Strom SX |
| इंजन | 299 cc, single-cylinder, DOHC, liquid-cooled | 249 cc, single-cylinder, liquid-cooled | 249 cc, single-cylinder, oil-cooled |
| पावर | 35 bhp @ 9,000 rpm | 30.5 bhp @ 9,250 rpm | 25 bhp @ 9,300 rpm |
| टार्क | 28.5 Nm @ 7,000 rpm | 24 Nm @ 7,250 rpm | 22 Nm @ 7,300 rpm |
| गेयर बॉक्स | 6-speed, assist & slipper clutch | 6-speed, assist & slipper clutch | 6-speed |
| क्विक शिफ्टर | Yes (bi-directional) | Yes (bi-directional) | No |
| व्हील (Front/Rear) | 19” / 17” alloys | 19” / 17” alloys | 19” / 17” alloys |
| ABS | Dual-channel, switchable | Dual-channel, off-road mode | Dual-channel |
| राइडिंग मोड्स | 4 (Tour, Rally, Urban, Rain) | 2 + optional Track | – |
| डिस्प्ले | 5-inch TFT, Bluetooth, nav & media | 5-inch TFT, nav | LCD with Bluetooth |
| एक्स्ट्रा फीचर्स | Cruise control, traction control, wheelie mitigation | Ride-by-wire, USB port, TFT nav | USB port, navigation |
| Ground Clearance | 200 mm | 228 mm | 205 mm |
| फ्लूयल टैंक | 15 litres (est.) | 14.5 litres | 12 litres |
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
9 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
14 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines