नए कलर और फेस्टिव ऑफर्स के साथ मार्केट में आई Suzuki की ये स्पोर्ट्स बाइक, देखें डिटेल्स

Suzuki V-Strom SX 250 अब 4 नए कलर और फेस्टिव ऑफर्स के साथ लॉन्च हुई है. जानें कीमत, इंजन, फीचर्स और आसान फाइनेंस स्कीम्स की डिटेल्स.

Suzuki v strom sx 250

नए कलर और ऑफर्स के साथ आई Suzuki V-Strom SX 250 (Photo-Suzuki)

Suzuki V-Strom SX 250: सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक V-Strom SX 250 को एक नया लुक दिया है. कंपनी ने इस मॉडल में चार नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जिससे बाइक और ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न दिखने लगी है. खास बात यह है कि कीमत पहले जैसी ही है, यानी 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली).

नए कलर ऑप्शन

अब यह 250cc ADV बाइक चार नए डुअल-टोन फिनिश में मिलेगी:

  • पर्ल फ्रेश ब्लू विद ग्लास स्पार्कल ब्लैक
  • चैंपियन येलो नंबर 2 ग्लास स्पार्कल ब्लैक के साथ
  • पर्ल ग्लेशियर व्हाइट विद मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू
  • ग्लास स्पार्कल ब्लैक

इन कलर स्कीम्स के साथ दिए गए नए डेकल्स बाइक को और स्पोर्टी और अट्रैक्टिव बनाते हैं, चाहे आप इसे शहर में चलाएं या लंबी टूरिंग पर लेकर जाएं.

त्योहारी ऑफर्स

फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई फायदे भी पेश किए हैं. इसमें 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 8,000 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट और सिर्फ 1,709 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. साथ ही, आसान फाइनेंस स्कीम भी दी जा रही है जिसमें 100% तक लोन और नो हाइपोथिकेशन ऑप्शन शामिल है. यानी अब इस एडवेंचर बाइक को खरीदना और भी आसान हो गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

V-Strom SX 250 में वही भरोसेमंद 249cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 26.5 bhp पावर और 22.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ आता है 6-स्पीड गियरबॉक्स. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक दिया गया है. वहीं ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS का सपोर्ट मिलता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल-मैसेज अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं से लैस है. इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट और रियर लगेज रैक जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स इसे लंबी दूरी की टूरिंग और रोजमर्रा की राइडिंग दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

इस तरह 2025 Suzuki V-Strom SX 250 अब सिर्फ एक एडवेंचर टूरर नहीं, बल्कि स्टाइल, पावर और प्रैक्टिकैलिटी का शानदार कॉम्बिनेशन बन चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ