KTM 200 Duke के दो नए कलर तैयार, 8 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड

KTM 200 Duke में 199.5 cc का हाई पावर इंजन है, इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है। यह बाइक सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। बाइक में तीन अट्रैक्टिव कलर और एक वेरिएंट मिलता है।

KTM 200 Duke, KTM 200 Duke price, KTM 200 Duke new colour

KTM 200 Duke

विज्ञापन

KTM 200 Duke new colours launch soon details in hindi: KTM का नाम आते ही हमें हाई स्पीड और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ध्यान आते हैं। अब कंपनी ने यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर अपने दो नए कलर Electronic Orange और Dark Galvano लाने का प्लान बनाया है। अगले कुछ दिन में यह दोनों कलर ऑफिशियल लॉन्च कर दिए जाएंगे। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार KTM 200 Duke के इंजन, पावर और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। यह हाई स्पीड बाइक है, कंपनी का दावा है कि यह बाइक महज 8.51 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

KTM 200 Duke का इंजन और पावर

केटीएम अपनी इस बाइक में 199.5 cc का धाकड़ इंजन दे रहा है। कंपनी का दावा है कि सड़क पर चलते हुए यह बाइक 34.5 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। यह बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें 159 kg का वजन मिलता है, जिससे इसे चलाना आसान है। यह लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें आरामदायक सीट डिजाइन और लंबी दूरी के सफर के लिए 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की सीट हाइट 822 mm की है, जिससे इसे खराब रास्तों पर कंट्रोल करने में परेशानी नहीं होती।

विज्ञापन

KTM 200 Duke

KTM 200 Duke में मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स

  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
  • KTM 200 Duke स्ट्रीट बाइक है, इसमें 1 वेरिएंट और तीन कलर हैं।
  • हाई स्पीड के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है।
  • यह बाइक शुरुआती कीमत 1.96 लाख एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है।
  • बाजार में इसकी टक्कर TVS Apache RTR 200 4V और Suzuki Gixxer 250 से होती है।
  • दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • इंजन 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क देता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ