TVS Apache Bikes: भारत में टीवीएस अपाचे सीरीज की बाइक्स हमेशा से यंगस्टर्स की पहली पसंद रही हैं. 160 सीसी से लेकर 310 सीसी तक, इस सीरीज में कुल 6 शानदार मॉडल आते हैं. दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन की वजह से इनकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है.
GST रेट घटने से बड़ी राहत
22 सितंबर से लागू नई जीएसटी रेट्स के बाद अपाचे बाइक्स की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है. अब खरीदारों को 27,000 रुपये तक की बचत हो रही है. यानी अपाचे लेने का यह बिल्कुल सही समय कहा जा सकता है.
TVS Apache RTR 160 पर फायदा
अपाचे सीरीज की सबसे किफायती बाइक RTR 160 की कीमत में 11,300 रुपये तक की कमी आई है. इस बदलाव का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है.
TVS Apache RTR 160 4V पर फायदा
RTR 160 4V मॉडल पर जीएसटी घटने के बाद 12,400 रुपये तक की बचत हो रही है. नेकेड स्ट्रीट बाइक पसंद करने वालों के लिए यह शानदार खबर है.
ये भी पढ़ें- TVS Ntorq को सीधे टक्कर देगा ये स्कूटर, दमदार लुक्स और एडवांस फीचर्स से लैस
TVS Apache RTR 180 पर फायदा
पॉपुलर RTR 180 बाइक की कीमत में भी 11,500 रुपये तक की कटौती हुई है. अब यह बाइक पहले से ज्यादा बजट-फ्रेंडली हो गई है.
TVS Apache RTR 200 4V पर फायदा
RTR 200 4V पर खरीदारों को 13,400 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों पसंद करने वाले युवाओं के लिए यह बेस्ट डील है.
TVS Apache RTR 310 पर फायदा
पावरफुल RTR 310 की कीमतों में जीएसटी कटौती के बाद 24,800 रुपये तक की गिरावट आई है. इसे खरीदने वालों की तो खुशी दोगुनी हो गई है.
TVS Apache RR 310 पर फायदा
सीरीज की सबसे महंगी बाइक RR 310 पर 26,900 रुपये तक की बचत हो रही है. इस बाइक की परफॉर्मेंस और फीचर्स के मुकाबले अब इसका प्राइस और भी आकर्षक हो गया है.
नई एक्स-शोरूम कीमतें
- Apache RTR 160- 1.11 लाख- 1.27 लाख
- Apache RTR 160- 4V: 1.16 लाख-1.39 लाख
- Apache RTR 180- 1.25 लाख- 1.28 लाख
- Apache RTR 200 4V- 1.41 लाख- 1.50 लाख
- Apache RTR 310- 2.21 लाख- 2.87 लाख
- Apache RR 310- 2.56 लाख- 3.11 लाख
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले बाइक खरीदने का है प्लान? देखें 1 लाख से कम में ये 5 बेस्ट ऑप्शन्स
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
9 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
13 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
16 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines