TVS Ntorq को सीधे टक्कर देगा ये स्कूटर, दमदार लुक्स और एडवांस फीचर्स से लैस, सिर्फ 999 में हो रहा प्री-बुक

Motohaus India ने भारत में नया स्कूटर लॉन्च किया है. इस स्कूटर में 125cc इंजन, 8-लीटर फ्यूल टैंकऔर एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं कीमत समेत इसकी पूरी डिटेल्स.

VLF Mobster scooter

नया VLF Mobster scooter हुआ लॉन्च.(News 24 GFX)

विज्ञापन

VLF Mobster Scooter: Motohaus India ने भारतीय बाजार में अपना नया स्कूटर VLF Mobster लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 रुपये लाख रखी गई है और फिलहाल यह कीमत शुरुआती 2500 ग्राहकों के लिए है. खास बात यह है कि यह कंपनी का भारत में पहला ICE (पेट्रोल इंजन वाला) स्कूटर है. इसे कोल्हापुर स्थित असेंबली प्लांट में तैयार किया जाएगा और ग्राहक इसे केवल 999 रुपये में बुक कर सकते हैं.

स्पोर्टी और मस्कुलर डिजाइन

VLF Mobster अपने स्पोर्टी और मस्कुलर लुक की वजह से चर्चा में है. फ्रंट एप्रन पर ड्यूल हेडलैम्प कॉन्फिगरेशन दिया गया है, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग बनाता है. साथ ही इसका सिंगल-पीस सीट और यूनिक साइड पैनल डिजाइन इसे और भी आकर्षक लुक देता है. कंपनी ने इसमें ब्रेक लीवर डिफेंडर और स्ट्रीट बाइक-स्टाइल चौड़ा हैंडलबार भी दिया है, जिससे इसका एडवेंचर टच और बढ़ जाता है.

विज्ञापन

पहली बार मिलेगा इतना बड़ा फ्यूल टैंक

इस स्कूटर में कंपनी ने 8-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, जिसे सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है. इससे लंबी दूरी तय करने वालों को बार-बार फ्यूल भरवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्कूटर को कई कलर ऑप्शंस में उतारा गया है, जिनमें Crimson Override, Glostlight, Ash Circuit और Neon Venom शामिल हैं.

फीचर्स से भरपूर टेक्नोलॉजी

VLF Mobster सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस है. इसमें 5-इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो मोबाइल स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें कीलेस इग्निशन, 12W USB चार्जिंग पोर्ट, नेविगेशन, लाइव डैशकैम फंक्शन और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी का भी पूरा ध्यान

कंपनी ने इस स्कूटर में सेफ्टी को लेकर भी कोई कमी नहीं छोड़ी है. इसमें डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल ब्रेकिंग सिस्टम जैसी खास सुविधाएं दी गई हैं. यह भारतीय सड़कों पर चलाने के लिए और भी भरोसेमंद बनाता है.

विज्ञापन

VLF Mobster एक ऐसा स्कूटर है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आया है. 1.30 लाख की शुरुआती कीमत और लिमिटेड बुकिंग ऑफर इसे और भी आकर्षक बनाता है. आने वाले दिनों में यह स्कूटर भारतीय युवाओं के बीच जरूर अपनी पहचान बनाएगा. ये सीधे TVS Ntorq 150 जैसे स्कूटर को सीधे टक्कर देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ