TVS Apache 160 Vs Bajaj Pulsar N160: बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी Pulsar N160 को अपडेट करके लॉन्च किया है, जिसके बाद TVS ने भी Apache 160 को अपडेट करके इसका रेसिंग एडिशन बाजार में उतारा है। दोनों ही बाइक्स 160cc सेगमेंट में आती हैं। अगर आप इन दोनों से किसी एक बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं और आपके मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि दोनों में से कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर है, तो यहां हम आपको इन दोनों बाइक्स के डिजाइन से लेकर इंजन तक के बारे में जानकारी दे रहे हैं और आपको बता रहे हैं कि इनमें से आप किसे चुन सकते हैं।
कितनी है कीमत ?
Apache RTR 160 रेसिंग एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी है जबकि Pulsar N160 की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये है। यहां इन दोनों बाइक्स की कीमत में बड़ा फर्क देखने को मिलता है। अपाचे, पल्सर से 11,000 रुपये सस्ती है। आइये जानते हैं डिजाइन से लेकर इंजन तक के मामले में कौन है आगे?
डिजाइन और फीचर्स
लुक के मामले में Apache RTR 160 और Pulsar N160 एक दूसरे से थोड़ी अलग हैं। दोनों ही बाइक्स का डिजाइन स्पोर्टी है। लेकिन किसी एक को चुनना पड़े तो Apache RTR 160 के रेसिंग एडिशन में नयापन देखने को मिलता है। दोनों ही बाइक्स में डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है। इसके अलावा ये दोनों ही बाइक्स LED हेडलैम्प्स और LED टेल लाइट्स के साथ आती हैं।
TVS Apache 160 में एक डिजिटल क्लस्टर (स्पीडोमीटर) भी मिलता है जो TVS SmartXonnect से लैस है। वहीं बाइक में LED हेडलैंप और टेललैंप मिलता है। इस बाइक को बारिश में मौसम में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी दी गई है। Apache RTR 160 का रेस एडिटिंग यूथ को आकर्षित करेगा ।
इसके अलावा नई पल्सर N160 में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा। यह प्रीमियम है और कई अच्छे फीचर्स से लैस है। में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का भी सपोर्ट मिलेगा, यानी अब आपको नेविगेशन देखने के लिए बार-बार फ़ोन देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इंजन और पावर
| मॉडल | TVS Apache RTR 160 2V | Bajaj Pulsar N160 |
| इंजन | 159.7 cm | 164.82 cc |
| पावर | 16 PS | 16PS |
| टॉर्क | 13.85 Nm | 14.65 Nm |
| गियर | 5 स्पीड | 5 स्पीड |
Apache RTR 160 के नए एडिशन के इंजन में मोस्ट पावरफुल 160cc का एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 16.04 PS की पावर और 13.85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 3 राइड मोड्स मिलते हैं जिसमें Sport, Urban और Rain मिलते हैं। जबकि Bajaj Pulsar N160 में 160cc का एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 16.04 PS की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
दोनों ही इंजन बेहतर हैं लेकिन यहां पर अपाचे 160 V2 रसिंग एडिशन का इंजन हमें थोडा बेहतर और रिफाइंड नज़र लगा। पावर की कमी इनमें से किसी भी इंजन में आपको नहीं मिलेगी। सिटी से लेकर हाईवे पर भी ये बेहतर हैं।
दमदार ब्रेकिंग
बेहतर ब्रेकिंग के लिए Bajaj Pulsar N160 में ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाइक आगे और पीछे के टायर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा Apache RTR 160 बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है।
कौन सी बाइक है वैल्यू फॉर मनी ?
दोनों ही बाइक्स के फीचर्स से लेकर इंजन लगभग समान हैं। लेकिन डिजाइन के मामले में Apache RTR 160 रेसिंग एडिशन Bajaj Pulsar N160 से थोड़ा बेहतर नजर आती है। साथ ही यह बाइक करीब 11,000 रुपये सस्ती है। ऐसे में अपाचे 160 एक वैल्यू फॉर मनी बाइक नजर आती है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले देखिये नई Mahindra Thar 5 Door की तस्वीरें! Force Gurkha से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
23 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines