Triumph Speed 400: नई धाकड़ बाइक ट्रायम्फ स्पीड 400 का पहला लॉट पुणे के चाकन प्लांट से रोल-आउट कर दिया गया है। अनुमान है कि जुलाई के अंत में कंपनी अपने इस धांसू बाइक की डिलीवरी शुरू कर देगी। यह हाई स्पीड क्रूजर बाइक है।
Triumph Speed 400 में 398.15cc का दमदार इंजन मिलेगा
Triumph Speed 400 में 398.15cc का दमदार इंजन मिलेगा। इस जानदार बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। अनुमान है इस दमदार बाइक में 39.5 bhp का पावर और 37.5 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Maruti अपनी इस धाकड़ SUV में ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 550 km
फाइल फोटो
अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाता है
इस बाइक में राइडर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। बता दें एबीएस सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाता है।
बाइक में LED हेडलैंप और LCD एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
बाइक में LED हेडलैंप, LCD के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसमें 43 मिमी का अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और रियर साइड में गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है, जो राइडर को खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देता है।
Triumph Speed 400 दमदार बाइक 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी
Triumph Speed 400 हाई स्पीड डैशिंग लुक बाइक है। बाइक इंट्रोडक्टरी कीमत 2.23 लाख रुपये में मिलेगी। यह धांसू बाइक 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 17-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक में अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाएंगे।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines