Maruti अपनी इस धाकड़ SUV में ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 550 km

Maruti Suzuki Brezza EV, Maruti cars, EV cars, cars under 15 lakhs, Maruti Suzuki Brezza EV mileage, auto news,

फाइल फोटो

विज्ञापन

Maruti Suzuki Brezza EV: इलेक्ट्रिक कार की डिमांड इंडिया में धीरे-धीरे बढ़ रही है। यही वजह है कि मारुति सुजुकी अब भारत में ईवी कार पेश करने पर काम कर रही है। अनुमान है कि कंपनी अपनी सबसे धांसू एसयूवी ब्रेजा का सबसे पहले ईवी लॉन्च कर सकती है।

एक बार फुल चार्ज होने पर 550 km तक चलेगी

सोशल मीडिया पर Maruti Suzuki Brezza EV की फोटो वायरल हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 550 km तक चलेगी। बता दें हाल ही में कंपनी ने ब्रेजा का CNG वर्जन लॉन्च किया था, जो मार्केट में हाई डिमांड पर है और इस दमदार कार का लंबा वेटिंग पीरियड है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Brezza EV, Maruti cars, EV cars, cars under 15 lakhs, Maruti Suzuki Brezza EV mileage, auto news,

फाइल फोटो

Maruti Suzuki Brezza EV की लंबाई 4.3 मीटर होगी

जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki Brezza EV की लंबाई 4.3 मीटर होगी। इसमें 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इसमें 60 kWh का जानदार बैटरी पैक मिलेगा। यह हाई परफॉमेंस कार है, इसमें खराब रास्तों में आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन दिए जाएंगे।

विज्ञापन

9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है

कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Maruti Suzuki Brezza EV, Maruti cars, EV cars, cars under 15 lakhs, Maruti Suzuki Brezza EV mileage, auto news,

फाइल फोटो

विज्ञापन

अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर 

Maruti Suzuki Brezza में फिलहाल अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार साल 2025 में लॉन्च होगी। बता दें साल 2030 तक Maruti Suzuki छह ईवी कार लॉन्च करने की योजना में काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ