Amogy Urine Tractor: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते बीते दिनों ही सीएनजी पर चलने वाला ट्रैक्टर शोकेस किया गया था। अभी वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक से चलने वाले ट्रैक्टर पर काम ही कर ही हैं कि इस बीच न्यूयॉर्क की एक कंपनी का यूरिन से चलने वाला ट्रैक्टर सुर्खियों में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ट्रैक्टर को चलाने के लिए पेट्रोल और डीजल की जरूरत नहीं पड़ती।
टैक्टर में लगा है रिएक्टर, जो करता है ये काम
इस ट्रैक्टर को वाहन निर्माता कंपनी Amogy ने बनाया है। ये इंसानों के यूरिन से चलता है, दरअसल, यूरिन को अमोनिया में बदला जा सकता है और इससे एनर्जी पैदा होती है। टैक्टर में एक रिएक्टर लगा है जो अमोनिया को अलग-अलग कर उसमें से हाइड्रोजन को यूज करता है। कंपनी का दावा है कि यूरिन से चलने वाला ये ट्रैक्टर प्रदूषण नहीं करता है और इससे ईंधन की बचत होती है।
ये भी पढ़ें: इडली खाने से हुई शख्स की मौत, Onam का था कार्यक्रम, डॉक्टरों ने बताई मरने की ये वजह
सरकार वाहनों को एथेनॉल पर चलाने पर कर रही काम
फिलहाल कंपनी ने इसके इंडिया में लॉन्च और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अमेरिका में Amogy के ट्रैक्टर 35 लाख रुपये से शुरू हो जाते हैं। बता दें पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच भारतीय सरकार वाहनों को एथेनॉल पर चलाने पर काम कर रही है। जानकारों की मानें तो अगर यूरिन से चलने वाले टैक्टर कामयाब होते हैं तो इससे डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
सीएनजी ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर
बता दें महिन्द्रा ने हाल ही में देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर पेश किया था। इसका नाम महिंद्रा YUVO TECH+ 575 ट्रैक्टर है। जानकारी के अनुसार इसमें आवाज कम आती है। इस ट्रैक्टर में चार सिलेंडर लगाए गए हैं, जिनमें 22 किलोग्राम तक सीएनजी आएगी। बताया जा रहा है कि एक बार टंकी फूल होने के ये ट्रैक्टर 5 घंटे तक चलता है।
ये भी पढ़ें: ‘गवर्नमेंट ऑफिसर’, 7 राज्यों में 15 शादी; सेक्स टेप बनाकर करता था ब्लैकमेल
ये भी पढ़ें: विस्फोट से दहला कोलकाता, जांच के दौरान फटा संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
Maruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
57 mins agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
5 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines