विस्फोट से दहला कोलकाता, जांच के दौरान फटा संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

West Bengal Explosion : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को धमाका हो गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग फट गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इस विस्फोट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

Kolkata blast incident

Kolkata blast incident (File Photo)

Explosion in kolkata : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। विस्फोट से कोलकाता दहल गया, जिससे हड़कंप मच गया। एक संदिग्ध बैग की जांच के दौरान यह धमाका हुआ, जिसमें एक शख्स घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल को एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि करीब दोपहर 1.45 बजे ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच एक संदिग्ध बैग की सूचना मिली। जांच के दौरान अचानक से संदिग्ध बैग में धमाका हो गया, जिसमें कचरा बीनने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया। शख्स की दाहिनी कलाई पर चोट लगी है। घायल को एनआरएस में ले जाया गया है।

संदिग्ध बैग रखने वाले के बारे में पता लगा रही पुलिस

बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को बुलाया गया। बीडीडीएस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध बैग के आसपास जांच कर रही है। कुछ समय के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि यह संदिग्ध बैग कहां से आया और किसने रखा।

फोरेंसिक की टीम भी जांच में जुटी

धमाके में घायल व्यक्ति का नाम बापी दास (58) है। उसके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह इधर-उधर घूमता रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह एसएन बनर्जी रोड के फुटपाथ पर रह रहा है। इस मामले में पुलिस घायल का बयान दर्ज करेगी। इस घटना की जांच फोरेंसिक की टीम भी कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ